देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार की इकलौती बेटी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। उदयपुर में हो रहे ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से सिलेबस जुटे। इस हाई प्रोफाइल सेलिब्रेशन में ना सिर्फ बॉलिवुड हस्तियां जमकर थिरकी बल्कि अमेरिकन सिंगर बियॉन्से की स्टेज परफॉर्मेंस ने भी आग लगा दी। बता दें, बियॉन्से ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने के लिए रविवार दोपहर अपनी 60 डांसर्स की टीम के साथ उदयपुर पहुंच गई थी।बियॉन्से जब परफॉर्म करने के लिए स्टेज पर पहुंची तो हर कोई उनके बदले हुए लुक को देखता रह गया।
ईशा अंबानी के संगीत में बियॉन्से का दिखा इंडियन अवतार, मांग टीके और लाल जोड़े में देखते रह गए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बियॉन्से ने ना सिर्फ अपने सेक्सी मूव्स से हर किसी को अपना दीवाना बनाया बल्कि उनके भारतीय लुक को देखकर लोग हैरान रह गए। कुछ देर रिहर्सल करने के बाद शाम को बियोन्से ने लाइव परफॉर्म किया। इस परफॉर्मेंस के दौरान बियोन्से मांग टीका, बड़े-बड़े झुमके के साथ भारतीय लुक में नजर आई।बता दें, इस फंक्शन के लिए बियॉन्से ने भारतीय लिबास पहना था। बियॉन्से ने संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने से ठीक पहले अपनी एक फोटो भी सोशल मीडिया शेयर की, जिसमें उन्होंने लाल और गोल्डन रंग का ड्रेस पहना हुआ था।
बियॉन्से इस आउटफिट में किसी परी से कम नहीं दिख रही थीं।उनकी इस ड्रेस को भारतीय डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।उनकी इस खूबसूरत ड्रेस में डिजाइनर ने मिरर वर्क किया हुआ था।इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए बियॉन्से ने रेड और गोल्डन कलर की दो अलग-अलग ड्रेस पहनीं।
ईशा अंबानी बेयॉन्स की बहुत बड़ी फैन हैं। जिसके चलते मुकेश अंबानी ने बेटी की ख़ुशी को देखते हुए मोटी रकम देते हुए बियोन्से को भारत बुलाया। जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के बाद सोमवार की सुबह बियोन्से भारत से अपने देश रवाना हो गई। बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग फंक्शन उदयपुर में 8 दिसंबर से शुरू है जो 10 तारीख तक चलेंगी। इसके बाद दोनों 12 दिसंबर को भारतीय परंपरा के मुताबिक अंबानी परिवार के मुंबई आवास में शादी करेंगे।