फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shubhangi Atre: अंगूरी भाभी का ये अंदाज आपने कभी देखा नहीं होगा, तस्वीरें देखकर मुंह से निकलेगा 'OMG'

Mon, 11 Aug 2025 05:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 11 Aug 2025 05:30 PM IST
सार

Shubhangi Atre Photos Viral On Social Media: भाभीजी घर पर हैं टीवी सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर पहचान बटोरने वाली शुभांगी अत्रे आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 

विज्ञापन
bhabiji ghar par hain actress angoori bhabhi urf shubhangi atre unseen photos viral on social media
अंगूरी भाभी का ये अंदाज आपने कभी देखा नहीं होगा - फोटो : instagram-Shubhangi Atre
Shubhangi Atre Photos Viral On Social Media: टीवी की दुनिया में अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली शुभांगी अत्रे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लोकप्रिय शो भाभीजी घर पर हैं में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में खास जगह बना ली है।


ऑन-स्क्रीन हमेशा ट्रेडिशनल साड़ी और सिंपल लुक में नजर आने वाली शुभांगी रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल इस बात का सबूत हैं कि वो स्टाइल और फैशन के मामले में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं। वेस्टर्न ड्रेसेज हों या ट्रेडिशनल लुक्स, शुभांगी हर अवतार में कमाल की लगती हैं।

अगर आप भी अपने लुक में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो शुभांगी अत्रे के स्टाइलिश लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां हम उनके कुछ बेस्ट फैशन लुक्स को शेयर कर रहे हैं जो आपको भी फैशन टिप्स देने का काम करेंगे।
 
bhabiji ghar par hain actress angoori bhabhi urf shubhangi atre unseen photos viral on social media
ब्लैक ड्रेस - फोटो : instagram-Shubhangi Atre
ब्लैक ड्रेस 

इस ब्लैक ड्रेस में उनका अवतार देखने लायक हैं। इस लुक के साथ उन्होंने खास हेयर स्टाइल बनाते हुए अपने बालों में फूल लगाया है, जोकि देखने में कमाल का लग रहा है। हाइलाइटेड आई मेकअप से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। इस तरह का लुक आप किसी थीम पार्टी में कैरी कर सकती हैं। 
bhabiji ghar par hain actress angoori bhabhi urf shubhangi atre unseen photos viral on social media
गाउन - फोटो : instagram-Shubhangi Atre
गाउन

शुभांगी बार्बी गाउन लुक पर नजर डालें तो आप उनपर से अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे। वो इस लुक में एकदम गुड़िया सी दिख रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखते हुए कर्ल किया है, जिस कारण उनक अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है। इसके साथ उन्होंने मेकअप काफी सटल सा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhabiji ghar par hain actress angoori bhabhi urf shubhangi atre unseen photos viral on social media
मिडी - फोटो : instagram-Shubhangi Atre
मिडी

बेज रंग आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में उनका ये बीच लुक भी बेहद क्लासी और ग्लैमरस लग रहा है। अपने इस लुक के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी कैरी करके खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया है। बीच लुक में उनके खुले बाल देखने में और भी कमाल के लग रहे हैं। आप इस तरह का लुक किसी डेट नाइट पर भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
bhabiji ghar par hain actress angoori bhabhi urf shubhangi atre unseen photos viral on social media
डेनिम ड्रेस - फोटो : instagram-Shubhangi Atre
डेनिम ड्रेस

कूल दिखना है तो शुभांगी के इस लुक पर नजर डालें। अपने इस लुक में उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की है। इस तरह की ड्रेस हमेशा दिन के समय ही अच्छी लगती है। अगर आपको भी शुभांगी का ये लुक भा गया है, तो उससे टिप्स अपने लिए भी आउटफिट खरीदें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed