फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Blouse Design: सिंपल साड़ी के साथ भी बेहद प्यारे लगते हैं ऐसे ब्लाउज, पहनकर बिखेरें जलवा

Mon, 11 Aug 2025 03:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 11 Aug 2025 03:22 PM IST
सार

Latest Blouse Design 2025: आपकी साड़ी चाहे जितनी भी महंगी और खूबसूरत हो, लेकिन अगर सही डिजाइन का ब्लाउज न हो तो आपके सुंदर लुक को खराब कर सकता है।
 

विज्ञापन
latest blouse design 2025 for simple saree inspired by actress
सिंपल साड़ी के साथ भी बेहद प्यारे लगते हैं ऐसे ब्लाउज - फोटो : instagram
Latest Blouse Design 2025: आने वाले त्योहारों और शादियों तक साड़ी आपका खूबसूरत स्टाइल स्टेटमेंट बन सकती है। लेकिन साड़ी के साथ स्टाइलिश और नया ब्लाउज डिजाइन चुनना भी उतना ही जरूरी है। इस बार पुराने डिजाइनों की जगह ट्रेंडी, यूनिक और फैशनेबल ब्लाउज वार्डरोब में शामिल करें, जो आपके पारंपरिक लुक को मॉडर्न टच देंगे और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।


 
latest blouse design 2025 for simple saree inspired by actress
कोर्सेट स्टाइल डिजाइन - फोटो : instagram
कोर्सेट स्टाइल डिजाइन

ये ब्लाउज खास तौर पर अपने फिट और स्टाइलिश लुक के लिए पहना जाता है। यह ब्लाउज आपकी कमर को खूबसूरती से संवारता है और ग्लैमरस अपीयरेंस देता है। कोर्सेट ब्लाउज साटन, सिल्क या जॉर्जेट जैसी साड़ियों के साथ बेहतरीन लगता है। यह भारी एम्ब्रॉयडरी या प्लेन, दोनों तरह की साड़ियों के साथ मैच करता है। खास तौर पर पार्टी, वेडिंग या इवेंट्स में इसका पहनावा आपको शानदार और ट्रेंडी बनाता है।
 
latest blouse design 2025 for simple saree inspired by actress
हाई नेक - फोटो : instagram
हाई नेक

हाई नेक ब्लाउज खासकर शिफॉन और जॉर्जेट जैसी हल्की और फ्लोई साड़ियों के साथ बेहद स्टाइलिश और क्लासी लगता है। इसका सिंपल, लेकिन एलीगेंट डिजाइन आपके साड़ी लुक को परफेक्ट टच देता है। यह ब्लाउज खास मौके, जैसे कि पार्टी, शादी या त्योहारों के लिए एक शानदार विकल्प है। अगर आप एक ऐसा आउटफिट चाहती हैं, जो आपकी सुंदरता को निखारे और आपको ग्रेसफुल लुक दे, तो हाई नेक ब्लाउज जरूर ट्राई करें। यह आपके फैशन स्टेटमेंट को नया आयाम देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
latest blouse design 2025 for simple saree inspired by actress
डोरी के साथ बैकलेस - फोटो : instagram
डोरी के साथ बैकलेस

बैकलेस या डीप कट ब्लाउज डिजाइन महिलाओं में बेहद लोकप्रिय हैं, खासकर युवतियां इसे सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। यह डिजाइन महिलाओं को स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक देता है। ब्लाउज के पीछे पतली डोरी लगाई जाती है, जिससे यह शरीर पर आराम से फिट होता है। फैंसी और पार्टीवेयर साड़ियों के साथ यह डिजाइन खूब जंचता है, जिसे आप चाहें तो ट्राई कर सकती हैं।
 
विज्ञापन
latest blouse design 2025 for simple saree inspired by actress
फ्रिल या रफल - फोटो : instagram
फ्रिल या रफल

इस डिजाइन का ब्लाउज इन दिनों महिलाओं की पहली पसंद बन चुका है। यह ब्लाउज इंडियन आउटफिट में वेस्टर्न टच जोड़ता है, जिससे लुक ट्रेंडी और स्टाइलिश लगता है। इसमें बाजू, नेक या ब्लाउज के नीचे झालर दी जाती है, जो इसे खास बनाती है। आप चाहें तो इसे बनवा भी सकती हैं या बाजार से रेडीमेड खरीद सकती हैं। यह ब्लाउज साड़ी के साथ ही नहीं, बल्कि लहंगे तथा स्कर्ट के साथ भी खूब जंचता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed