दिवाली के पांच दिनों के पर्व का आखिरी दिन भाई बहनों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन भाई दूज मनाया जाता है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाईयों के लिए पूजा करती हैं। फिर उन्हें टीका लगाकर लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें तोहफे देते हैं। इस साल भाई दूज 6 नवंबर को है। भाई दूज के लिए बहनें काफी उत्साहित होती हैं। रक्षा बंधन के बाद ये दूसरा ऐसा त्योहार होता है, जो भाई बहन के रिश्ते का पर्व होता है। बहनें अच्छे अच्छे कपड़े पहन कर संज संवर कर भाई के लिए पूजा में बैठती हैं। आप भी भाई दूज का पर्व मनाने वाली हैं तो अपने स्टाइल को थोड़ा निखारें। इसके लिए भाई दूज के दिन बहनें अगर पारंपरिक तरीके से तैयार होंगी तो अधिक सुंदर लगेंगी। अब जब आप ट्रेडिशनल लुक को अपना रही हैं तो मेहंदी लगाना भी बनता है। मेहंदी लड़कियों के हाथों की शोभा को और अधिक बढ़ा देती है। आप भी इस भाई दूज पर मेहंदी लगाने वाली हैं तो ये कुछ आसान सी मेहंदी डिजाइन हैं, जिन्हें आप अपने हाथों पर सजा सकती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए भाई दूज स्पेशल मेहंदी की डिजाइन।
Bhai Dooj 2021: इस भाई दूज बहनें लगाएं ये पांच आसान मेहंदी डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन