भोजपुरी सिनेमा की बिंदास और चुलबुली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का देशी लुक तो आपने देखा ही है। जब साड़ी और घाघरा पहन कर अक्षरा सिंह फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं तो फैंस दिल थाम कर सिर्फ उन्हें ही निहारते हैं। वहीं अक्षरा सिंह की क्यूट सी मुस्कान उनकी सुंदरता को और अधिक बढ़ा देती है। बात अगर उनके फैशन सेंस की हो तो भी अक्षरा किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। भारतीय परिधान हों या वेस्टर्न ऑउटफिट अक्षरा सभी को अच्छे से कैरी करती हैं और परफेक्ट लुक देती हैं। अक्षरा सिंह किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वो चाहे उनका कोई नया गाना हो या फिर ग्लैमरस लुक हो। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय समय पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके अलग अलग लुक्स और वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं। अक्षरा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से कभी फैंस को निराश नहीं करती हैं। आइए देखते हैं अक्षरा सिंह का खूबसूरत अंदाज।
Bhojpuri Actress Look: इस भोजपुरी एक्ट्रेस का स्टाइल बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं, कमाल का है फैशन सेंस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 09 Apr 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन