वैसे तो लड़कियों के लिए आउटफिट को लेकर कई सारे विकल्प रहते हैं। भारतीय परिधान से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में उनके लिए कई सारे फैशन और स्टाइलिंग आइडिया है लेकिन लड़कियों के रंग-रूप, शारीरिक बनावट और कद के मुताबिक उन्हें परिधानों का चयन करना चाहिए, ताकि वह अधिक सुंदर दिख सकें। कपड़ों के चयन को लेकर लड़कियों को अपनी हाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। कई बार छोटे कद की लड़कियां कुछ ऐसे परिधानों को कैरी कर लेती हैं, जिससे उनकी हाइट छुप जाती है और वह बहुत कम हाइट की दिखने लगती हैं। छोटे कद की लड़कियां या महिलाएं लंबी दिखने के लिए हिल्स के इंच बढ़ाने पर फोकस करती है, लेकिन कपड़ों के सही चयन से भी छोटे कद की लड़कियां लंबी दिख सकती है। अगर आपकी हाइट कम है और आप लंबी दिखने की ख्वाहिश रखती हैं तो यहां आपके लिए कुछ आउटफिट आईडिया दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपकी हाइट बढ़ी हुई दिखेगी। अगली स्लाइड्स में जानिए छोटे कद की लड़कियां लंबी दिखने के लिए किस तरह के कपड़ों का चयन करें।
आज का फैशन टिप्स: कम हाइट वाली लड़कियों को दिखना है लंबा, तो पहनें इस तरह के कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम कद की लड़कियों के लिए जींस
आजकल अधिकतर लड़कियां जींस पहनना पसंद करती हैं। कॉलेज -ऑफिस वियर से लेकर पार्टी तक में लड़कियां जींस पहनती हैं। ऐसे में अगर छोटे कद की लड़कियां अपने लिए सही तरह की जींस का चयन करें तो उनकी लंबाई अधिक लगेगी। छोटे कद की लड़कियों को हाई वेस्ट जींस पहननी चाहिए। इसके अलावा कम हाइट वाली लड़कियां अपने वार्डरोब में लाॅन्ग लेग्ड जींस, स्ट्रेट जींस और स्किनी जींस को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह की जींस में लड़कियों की हाइट ज्यादा दिखती है।
छोटे कद की लड़कियों के लिए साड़ी
अक्सर छोटे कद की लड़कियों की शिकायत होती है कि साड़ी में वह अच्छी नहीं दिखतीं। हालांकि अगर आपको साड़ी पहनने का शौक हो या किसी खास मौके पर साड़ी पहननी हो तो सही साड़ी की डिजाइन का चयन करते आप अपनी कम हाइट को अधिक दिखा सकती हैं। इसके लिए छोटी हाइट की लड़कियों को हमेशा बाॅर्डर और छोटे प्रिंट्स की साड़ी ही पहननी चाहिए। शिफॉन, जॉर्जेट की साड़ियां भी पहन सकती हैं। अगर हाइट कम है और वजन ज्यादा है तो सिल्क, कांजीवरम या कॉटन की साड़ियों को पहनने से आपकी हाइट भी ज्यादा लगेगी और वजन कम दिखेगा।
शॉर्ट हाइट लड़कियों के लिए कुर्ती
ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो कम हाइट की लड़कियों को लॉन्ग लेंथ कुर्ती के साथ चूड़ीदार पजामा पहनना चाहिए। अनारकली सूट में भी हाइट अधिक लगती है लेकिन कम हाइट की लड़कियों को अनारकली सूट में वी नेकलाइन का चयन करना चाहिए। शॉर्ट हाइट लड़कियों को सलवार या प्लाजो नहीं पहनना चाहिए, इस में उनकी लंबाई कम लगती है।
छोटे कद की लड़कियों के लिए ड्रेस
अगर वेस्टर्न वियर पहनना चाहती हैं तो कम हाइट होने पर मैक्सी ड्रेस बिल्कुल भी न पहनें। इस तरह की ड्रेस में हाइट कम लगती है। अगर मैक्सी ड्रेस पहनना ही चाहती हैं तो ऐसी ड्रेस का चयन करें तो नीचे से अधिक घेरदार न हो। कम हाइट की लड़कियों को मिनी या शाॅर्ट ड्रेस भी नहीं पहनना चाहिए।