फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Actress: रानी चटर्जी ने इतने बोल्ड कपड़ों में कराया फोटोशूट, तस्वीरें हैं जबरदस्त

Tue, 15 Feb 2022 04:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 15 Feb 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee bold photoshoot in red thigh high slit gown
रानी चटर्जी का ग्लैमरस फोटोशूट - फोटो : instagram

भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इस बार भी रानी ने अपना ग्लैमरस फोटोशूट फैंस के साथ साझा किया है। जिसमे वो सीढ़ियों पर बैठी पोज देती दिख रही हैं। रानी की इन तस्वीरों पर काफी सारे लाइक्स भी मिले हैं। 

bhojpuri actress rani chatterjee bold photoshoot in red thigh high slit gown
रानी चटर्जी ने सीढ़ियों पर बैठकर दिया पोज - फोटो : instagram

रानी चटर्जी ने ये फोटोशूट मैगजीन के कवर के लिए करवाया है। जिसकी तस्वीरें खुद रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इन तस्वीरों में रानी ने लाल रंग का गाउन कैरी किया है। जिसकी वी प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बना रही है। वहीं दूसरी तरफ थाई हाई स्लिट ग्लैमर ऐड करने का काम कर रही है। 

bhojpuri actress rani chatterjee bold photoshoot in red thigh high slit gown
रानी चटर्जी का फोटोशूट - फोटो : instagram

रानी की इस ड्रेस में वेस्ट लाइन पर रैप डिजाइन बनी है। रानी चटर्जी इस गाउन में स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं। वेवी कर्ली हेयर स्टाइल के साथ रानी ने इस आउटफिट को मैच किया है। वहीं पिंक लिपस्टिक और पिंक ब्लश के साथ गोल्डन ग्लिटरी मेकअप खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee bold photoshoot in red thigh high slit gown
काले लहंगे में रानी चटर्जी का लुक - फोटो : सोशल मीडिया

सैटिन फैब्रिक से बने इस गाउन के साथ रानी चटर्जी ने चंकी एक्सेसरीज पहने हैं। जिसमे ईयरिंग्स के साथ नेकपीस शामिल है। वहीं विंग्ड आई लाइनर और किटेन हील्स फुटवियर लुक में चार चांद लगा रहे हैं। रानी की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सीढ़ियों पर बैठी पोज दे रहीं रानी इन तस्वीरों में स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
bhojpuri actress rani chatterjee bold photoshoot in red thigh high slit gown
रानी चटर्जी जिम वर्कआउट की तस्वीरें भी साझा करती हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रानी चटर्जी अक्सर ही फैंस के साथ अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। यहीं नहीं वो जिम वर्कआउट की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करती हैं। जिसमे वो जमकर पसीना बहाते नजर आती हैं। रानी भोजपुरी फिल्मों की सेंसेशन है। इसी के साथ ही वो अपने मेकओवर के जरिए सोशल मीडिया पर भी स्टार बन चुकी हैं और उनकी तस्वीरों फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed