फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं विद्या बालन, एक्ट्रेस के कलेक्शन पर डालें एक नजर

Mon, 11 Mar 2024 05:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 11 Mar 2024 05:11 PM IST
सार

'भूल भुलैया 3' इस बार दर्शकों को विद्या बालन और कार्तिक आर्यन एक साथ देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 actress Vidya Balan beautiful saree collection
विद्या बालन - फोटो : instagram

भूल भुलैया फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट की धमाकेदार सक्सेस के बाद अब जल्द ही इसका तीसरा पार्ट आने वाला है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग भी आज से शुरू हो गई है। भूल भुलैया के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी दिखाई देंगे।



फिल्म के दूसरे पार्ट में विद्या बालन को लोगों ने काफी मिस किया था। यही वजह है इस बार फिर से विद्या बालन मंजुलिका के रूप में वापस आ गई हैं। फिल्म में विद्या बालन की एंट्री की खबर सुनते ही उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।

विद्या बालन एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और स्टाइल से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। खासतौर पर बात करें उनके साड़ी लुक की, तो साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको विद्या बालन की साड़ी का खूबसूरत कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। 

bhool bhulaiyaa 3 actress Vidya Balan beautiful saree collection
विद्या बालन - फोटो : instagram/Vidya Balan

फ्लोरल प्रिंट की साड़ी

आजकल की लड़कियों को ऐसी साड़ी काफी पसंद आती है। एक्ट्रेस की ये पीले रंग की फ्लोरल साड़ी भी बेहद प्यारी दिख रही है। इसके साथ उन्होंने पर्पल ब्लाउज पहनकर इसकी खूबसूरती बढ़ा दी है। 

bhool bhulaiyaa 3 actress Vidya Balan beautiful saree collection
विद्या बालन - फोटो : instagram/Vidya Balan

गुलाबी बनारसी साड़ी

अगर आप बनारसी साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो विद्या बालन के जैसी ऐसी साड़ी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। आप इस तरह की साड़ी को हैवी ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 actress Vidya Balan beautiful saree collection
विद्या बालन - फोटो : instagram/Vidya Balan

टाई एंड डाई प्रिंट साड़ी

इस तरह का प्रिंट महिलाओं को काफी पसंद आता है। आप चाहें तो बाजार में अपनी पसंद के हिसाब से इसमें रंग भरवा सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनकर काफी प्यारा लुक देती है। 

विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 actress Vidya Balan beautiful saree collection
विद्या बालन - फोटो : instagram/Vidya Balan

हैंडलूम की साड़ी
 

विद्या बालन की ये हैंडलूम की साड़ी भी बेहद खूबसूरत है। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत सा ब्लाउज करते हुए ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी पहनी है। एक्ट्रेस का ये लुक काफी प्यारा लग रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed