भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की उन हसीन अभिनेत्रियों में से हैं जो फिल्मों में तो आम साधारण लड़की के लुक में नजर आती हैं, लेकिन रियल लाइफ में उनका स्टाइल और लुक काफी ग्लैमरस है। भूमि की फिल्मों में उनके ड्रेसिंग स्टाइल को हर आम लड़की खुद से जोड़ कर देखती है। साधारण सलवार सूट से लेकर साड़ी तक में भूमि मिनिमम मेकअप अप्लाई करती हैं। लेकिन जब उन्हें किसी इवेंट या फोटोशूट के दौरान देखा जाता है तो उनका हर लुक बहुत ज्यादा स्टाइलिश होता है। भूमि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट में भूमि को ट्रेडिशनल आउटफिट्स में देखा जा सकता है। भूमि पेडनेकर कभी मोहक और कामुक साड़ी लुक में तो कभी आकर्षक लहंगा लुक में नजर आ जाती हैं। भूमि पेडनेकर का लहंगा कलेक्शन काफी शानदार है। एक से बढ़कर एक अलग अलग कलर और डिजाइन में भूमि के पास महंगे हैं। हालांकि उनके हर लहंगे में भूमि पेडनेकर बोल्ड लगती हैं। यहां भूमि के 10 लहंगा लुक की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसमें उनका पारंपरिक भारतीय लुक माॅडर्न और बोल्ड लग रहा है।
Bhumi Pednekar Photos: देखिए भूमि पेडनेकर के 10 बोल्ड लुक की तस्वीरें, ट्रेडिशनल आउटफिट में भी लगती हैं ग्लैमरस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन