Bhumi Pednekar : इन आउटफिट की वजह से ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, यूजर्स ने कर डाली उर्फी से तुलना
आज हम आपको भूमि के कुछ ऐसे ही लुक दिखाएंगे, जिनकी वजह से लोगों ने जमकर उनका मजाक उड़ाया। बड़ी बात ये है ये सभी लुक बड़े-बड़े डिजाइनरों ने डिजाइन किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब लोगों ने कहा- बॉडी बिल्डर लग रही
हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने मुंबई में एक रिसेप्शन आयोजित किया था। जिसमें कई बड़ी हस्तियां सम्मलित हुईं थीं। इसी में भूमि भी साड़ी पहनकर पहुंची थी। भूमि का ये साड़ी लुक लोगों को कतई रास नहीं आया। लोगों ने उनकी इस पोस्ट पर जमकर एक्ट्रेस की खिल्ली उड़ाई।
कपड़ों की फिटिंग पर उठे सवाल
इससे पहले भी भूमि ने लहंगा पहन कर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस लुक में भूमि अपनी चोली की वजह से सुर्खियों में आईं थीं। लोगों का कहना था कि भले ही आप कितनी खूबसूरत हो लेकिन अगर आप फिटिंग के कपड़े नहीं पहनेंगी तो भद्दी ही लगेंगी।
स्लिट गाउन पहन कर हुईं ट्रोल
कुछ समय पहले भूमि ने एक स्लिट गाउन पहन कर फोटोज शेयर की थीं। जिसकी वजह से भी उनका काफी मजाक उड़ा था। लोगों ने इस पर भूमि के कमेंट सेक्शन में जमकर उनकी खिल्ली उड़ाई थी।
अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में भूमि ने कुछ ऐसा ब्लाउज पहना था, जिसकी वजह से लोगों ने उनकी फोटोज पर जमकर निगेटिव कमेंट्स किए थे। कई लोगों ने तो उनकी तुलना भी उर्फी जावेद से तक कर दी थी।