Valentine Day 2023: वैलेंटाइन डे पर दिखना है गॉर्जियस तो कृति सेनन के इन लुक्स से लें टिप्स
आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिनके लुक्स देखकर आप वैलेंटाइन लुक रिक्रिएट कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेट से लिए बेस्ट है इस तरीके की रेड ड्रेस
अगर आप डेट नाइट पर जा रहीं तो इस तरीके की ड्रेस आपके लिए बेहतर ऑप्शन हैं। ये ड्रेस आपकी पर्सनैलिटी को और ज्यादा गॉर्जियस बनाती है। इसके साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग हाई हील्स और हूप इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
शिमरी हॉट ड्रेस
इस तरह की शिमरी ड्रेस आपको हॉट दिखने में मदद कर सकती हैं। इसके साथ मेकअप का जरा ज्यादा ख्याल रखना पड़ेगा। इसे कैरी करके आपका लुक काफी प्यारा लगेगा।
पिंक स्लिट ड्रेस
अपनी डेट नाइट में आप इस तरह की पिंक स्लिट ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। इसके साथ हील्स पहनना ना भूलें। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला ही रखें।
ऑफ शोल्डर गाउन
अपने पार्टनर के सामने अलग दिखने के लिए आप इस तरह की ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इस ब्राउन स्लिट गाउन में आप बेहद स्टाइलिश दिखेंगी।