{"_id":"6252b7f3c5c0891e6666dfd3","slug":"bhumi-pednekar-show-style-in-lehenga-with-bold-blouse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: लहंगे को बोल्ड ब्लाउज के साथ मैच कर भूमि पेडनेकर ने दिखाईं अदाएं, तस्वीरों पर आ जाएगा दिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Bhumi Pednekar: लहंगे को बोल्ड ब्लाउज के साथ मैच कर भूमि पेडनेकर ने दिखाईं अदाएं, तस्वीरों पर आ जाएगा दिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 10 Apr 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भूमि पेडनेकर फिल्मों में एक्टिंग से तो लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं। वहीं अब उनका फैशन सेंस भी हर किसी को इंप्रेस कर लेता है। कैजुअल आउटिंग के साथ ही वो इवेंट में अक्सर ही अपने बोल्ड लुक में नजर आ जाती हैं। वहीं उनकी च्वॉइस एथिनिक वियर के लिए भी कमाल की दिखती है। तभी तो लेटेस्ट तस्वीरों में वो कमाल की खूबसूरत नजर आईं।
2 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
दरअसल, भूमि पेडनेकर ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे वो देसी लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाते दिख रही हैं। शीशे से जड़े खूबसूरत सिल्वर कलर के लहंगे के साथ ऑफ व्हाइट कलर के ब्रालेट ब्लाउज में उनका लुक शानदार दिख रहा है। भूमि का ये लहंगा डिजाइनर अभिनव मिश्रा के कलेक्शन से लिया गया है।
3 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
वहीं भूमि ने इस ए लाइन मिरर वर्क वाले लहंगे के साथ ऑफ व्हाइट कलर के ब्रालेट ब्लाउज को चुना है। जिसकी स्पैगेटी स्लीव, स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ ही बैकलेस डिजाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। जिसे भूमि ने अपने स्टाइल से परफेक्ट बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
कोहल रिम्ड आई मेकअप के साथ ब्राउन शेड की लिपस्टिक भूमि के खूबसूरत चेहरे पर जंच रही है। वहीं मिड पार्टीशन वेवी हेयर भूमि के लुक में चार चांद लगा रहे है। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो भूमि ने कुंदन वर्क के नेकपीस के साथ ही ब्रेसलेट पहन रखा है।
विज्ञापन
5 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
भूमि बोल्ड और सिजलिंग लुक में दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अभी हाल ही में फैंस के साथ साझा की अपनी थ्रोबैक तस्वीर में भूमि ने अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो ब्लैक कलर के शाइनी थाई हाई स्लिट ड्रेस में रेडी है। जिसकी हॉल्टर नेक डिजाइन के साथ ही बस्ट एरिया पर बना कट्स बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रहा है। वहीं भूमि ने इस बोल्ड सी दिख रही ड्रेस को वेट हेयर और रेड लिप्स के साथ परफेक्ट बनाया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।