{"_id":"63723acef000395bbf71c9d8","slug":"bhumi-show-toned-abs-in-latest-pic-with-gorgeous-makeup-skills","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने दिखाई मेकअप स्किल, तस्वीरों पर आ जाएगा दिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने दिखाई मेकअप स्किल, तस्वीरों पर आ जाएगा दिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भूमि पेडनेकर अपनी एक्टिंग के साथ ही ग्लैमरस लुक की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को साझा करती रहती है। जिसे देख फैंस दीवाने हो जाते है और जमकर कमेंट करते हैं। इस बार भी भूमि ने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की है। जिसमे उनका खूबसूरत लुक हर किसी की तारीफ बटोर रहा है। भूमि पेडनेकर का ये लुक इसलिए भी खास है क्योंकि भूमि ने अपना मेकअप खुद से किया है।
2 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
बता दें कि एक्टर हो या एक्ट्रेस अक्सर वो फोटोशूट के लिए प्रोफेशन मेकअप आर्टिस्ट से तैयार होना पसंद करती हैं। लेकिन भूमि ने इस फोटोशूट के लिए अपनी स्किल को दिखाया है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। भूमि ने इन तस्वीरों में आइस ब्लू कलर की चमचमाती सी ड्रेस को पहन रखा है। जो कि काफी ग्लैमरस है।
3 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
ट्यूब डिजाइन के टॉप संग स्कर्ट को मैच किया गया है। जिसकी टाइट फिटिंग फिट फिगर को फ्लांट कर रही है। वहीं इस क्रॉप टॉप की डिजाइन काफी बोल्ड दिख रही है। जिसके साथ भूमि अपने एब्स दिखाते नजर आ रही हैं। बात करें मिस पेडनेकर के मेकअप की तो ब्राउन कलर की ग्लॉसी लिपस्टिक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जबकि आंखों पर विंग्ड आईलाइनर लगाया गया है। जिसे कंप्लीट लुक काजल की मदद से भूमि ने दिया है। जबकि ब्रॉन्जर और हाईलाइटर की मदद से चेहरे के फीचर्स को उभारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : instagram
भूमि ने इस सितारों से जममगाते स्कर्ट और ब्लाउज को मिनिमम ज्वैलरी के साथ पेयर किया है। जिसमे हाथों में ब्रेसलेट के साथ ईयररिंग्स शामिल है। भूमि पेडनेकर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं हिचकती। जीक्यू अवॉर्ड के लिए तैयार भूमि ने काले रंग की ड्रामेटिक डिजाइन की ओवरसाइज पैंट के साथ ओवरसाइज ब्लेजर को मैच किया है। वहीं साथ में ब्लैक एंड गोल्डन बस्टियर को पेयर कर भूमि सेसी लुक में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : instagram.com/bhumipednekar/
बात करें काम की भूमि जल्दी ही एक्टर अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं बीते दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'रक्षाबंधन' में नजर आ चुकी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।