बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है लेकिन इसमें शामिल हुए कंटेस्टेंट अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली स्टार प्लस की गोपी बहु यानी कि देवोलीना भट्टाचार्या इस समय सुर्खियों में हैं। इसकी वजह भी बेहद खास है। दरअसल देवोलीना ने ऐसे अतरंगे मेकअप की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहें हैं।
फैशन के नाम पर बिग बॉस 13 की इस कंटेस्टेंट ने लगा ली काली लिपस्टिक, लोगों ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने नियॉन रंग के आईशैडो के साथ काले रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है। एक फोटोशूट के लिए तैयार देवोलीना ने कई सारे पोज में तस्वीरें खिंचवाईं हैं।
इन तस्वीरों में शर्ट ड्रेस पहने देवोलीना ने बड़े झुमके पहने हुए हैं। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। हांलाकि ट्रोलर को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जैसे ही देवोलीना ने ये तस्वीर पोस्ट की लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।
एक ट्रोलर का कहना है कि 'लोग काला काजल लगाते हैं नजर उतारने के लिए आपने काली लिपस्टिक ही लगा ली।' तो वहीं एक यूजर ने तो चुड़ैल तक बोल दिया है।
View this post on Instagram
A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena) on
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्या स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक साथ निभाना साथिया में गोपी बहु का किरदार निभाती थीं। बिग बॉस 13 के घर में उन्होंने कंटेस्टेंट बन कर एंट्री ली थी।