काजोल उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं जिनके फैंस उनके हर लुक को पसंद करते हैं। फिर वो चाहे स्टाइलिश हो या नहीं। हांलाकि अपनी फिल्म तानाजी के प्रमोशन के लिए उनकी पहनी हर साड़ी बेहद खूबसूत थी। साथ ही उनका स्टाइल भी जबरदस्त था। वेस्टर्न वियर में भले ही काजोल कुछ खास कमाल नहीं कर पाती हों लेकिन साड़ी में उनका लुक देख हर किसी की नजरें ठहर जाती हैं। हल्के हरे रंग की साड़ी में उनकी लेटेस्ट तस्वीरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
हरे रंग की साड़ी में काजोल का लुक मन को भाएगा, बैकलेस ब्लाउज में दिख रहीं बोल्ड एंड ब्यूटीफुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्डन रंग के बॉर्डर के साथ इस साड़ी पर जरी के गोल्डन धागों से कढ़ाई की गई है। अनीता डोंगरे की डिजाइन की हुई इस साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
A post shared by Aastha Sharma (@aasthasharma) on
पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म तानाजी के प्रमोशन के लिए भी काजोल ने एक से बढ़कर एक साड़ी पहनी थी। जिसमें एक मरून और काले रंग की इस साड़ी की कीमत एक लाख से भी ज्यादा थी।