बिग बॉस खत्म हो गया है लेकिन इसके कंटेस्टेंट अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की दोस्ती तो नजर आ ही रही है वहीं ये सारे घरवाले एक साथ पार्टी करते भी नजर आ चुके हैं। एक दिन पहले ही विशाल आदित्य सिंह और रश्मि देसाई रैंप पर वॉक करते दिखे। जिसमें दोनों के लुक बिल्कुल ही अलग दिख रहे थे। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में दोनों ने रैंपवॉक किया। जिसकी शो स्टॉपर थी उर्वशी रौतेला। रैंपवॉक के लिए पहुंचे विशाल ने अपने माथे पर सिंदूर लगाया हुआ था। जिसे देख यूजर कमेंट करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।
बिग बॉस 13 के इस कंटेस्टेंट ने माथे पर सिंदूर लगाकर किया रैंपवॉक, यूजर दे रहें हटके कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा के कपड़ों में दोनो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट ने शिरकत की। जहां सबके कपड़ों की थीम थी सिंदूर खेला। सफेद रंग के लहंगे में तैयार रश्मि देसाई गजब ढा रहीं थीं। रश्मि देसाई के इस लहंगे में लाल रंग का बॉर्डर बना हुआ था। वहीं साथ में नेट के ब्लाउज के साथ सेमी कार्सेट जैकेट पहन रखी थी। जिस पर गोल्डन थ्रेड वर्क और मिरर वर्क किया गया था। साथ ही इस जैकेट पर सौभाग्यवती भव भी लिखा हुआ था।
वहीं इस रैंपवॉक के लिए पहुंचे विशाल आदित्य सिंह के लुक के साथ भी एक्सेपेरिमेंट किया गया था। धोती स्टाइल पैंट, शेरवानी जैकेट के साथ दुपट्टा लिए विशाल का लुक थोड़ा अलग था। क्योंकि ये दुपट्टा कम लाल रंग की चुनरी थी वहीं पैंट कम स्कर्ट नजर आ रही थी। जबकि माथे पर विशाल ने लाल सिंदूर लगाया हुआ था जो इस फैशन शो की थीम से मेल खा रहा था।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
शो में सिंदूर लगाए रैंप वॉक करते आदित्य की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देख एक यूजर ने लिखा है कि रश्मि की चुनरी और सिंदूर आदित्य ने लगा ली है। हांलाकि इस थीम का मकसद हर जेंडर के बीच समानता दिखाना था। जिसे ये ड्रेस पूरी करती नजर आ रही थी।
#UrvashiRautela walks the ramp at a fashion week in last night #Saturday #manavmanglani
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on