शहनाज गिल अब हर घर का पहचाना हुआ नाम है। बिग बॉस के घर में आने के बाद वो घर-घर में पहचानी जाने लगी हैं। शिद्धार्थ शुक्ला के साथ दोस्ती को लेकर मशहूर हुईं शहनाज की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी हो गई है। अक्सर ही टिकटॉक पर वीडियो अपलो़ड करती शहनाज के लुक में पहले के मुकाबले काफी बदलाव आ गया है। शिद्धार्थ शुक्ला के साथ वीडियो सांग काम कर चुकी शहनाज की पांच साल पहले की तस्वीरों को देख आप भी धोखा खा जाएंगे। आगे की स्लाइड में देखिए शहनाज गिल की पहले और अब तक के बेहतरीन लुक।
बिग बॉस13 के बाद शहनाज गिल के लुक में आ गया इतना बदलाव, तस्वीरें देख हो जाएं हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहनाज गिल टिकटॉक पर अक्सर ही वीडियो बनाती हैं। जिसमें उनका चुलबुला रूप देख फैन भी काफी इंप्रेस हो जाते हैं। शहनाज इन वीडियो में काफी स्टाइलिश भी दिखने लगी हैं। लाल रंग की स्ट्राइप शर्ट पहने और मैट रेड लिपस्टिक लगाए शहनाज का ये लुक काफी इंप्रेसिव है। जिसे देख उनके फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on
शहनाज अपने फोटोशूट अक्सर ही इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों सांग की शूटिंग के दौरान लाइट पिंक कलर के नाइट सूट और बालों में मैचिंग बैंड लगाए उनकी ये क्यूट सी तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आई थी। जिसमें उनका लुक पहले के मुकाबले काफी बदला हुआ नजर आ रहा था।
बिग बॉस में आने से पहले अक्सर ही पंजाबी लुक में नजर आने वाली शहनाज ने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद पूरी तरह से लुक को बदल लिया है। जिसमें उनकी ड्रेसिंग सेंस से लेकर हेयरस्टाइल और मेकअप तक शामिल है।
साल 2015 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली शहनाज ने कई सारे वीडियो एलबम में काम किया है। जिसमें उनकी तस्वीरों को देख पहचान पाना मुश्किल है। इसके अलावा शहनाज ने कई सारी पंजाब फिल्में भी की हैं।