दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी नियॉन रंग काफी पसंद आ रहा है। आए दिन एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसेस इस रंग के ड्रेस को पहने नजर आ रही हैं। यूं कहें तो नियॉन रंग के पॉपिंग शेड्स सेलिब्रिटी को स्टाइलिश और क्लासी बनाने के लिए उनके वॉर्डरोब की जरूरत बन गया है। करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा और दीपिका पादुकोण इस खास रंग के लिए पागल हैं। नियॉन शेड की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखकर आज हम आपको बॉलीवुड हसीनाओं के कुछ नियॉन लुक्स दिखाएंगे...
करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक इस चमकीले रंग की हुई दीवानी, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
जब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के लिए दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर उतरीं तो सब उन्हें देखते रह गए थे। उन्होंने इस खास मौके पर Giambattista Valli के नियॉन 14 tulle gown पहना था। वहीं सटल मेकअप के साथ क्रीम हेयरबैंड उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था।
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर का नियॉन कलर वाला हाई स्लिट गाउन फैशन के ट्रेंड के हिसाब से एकदम परफेक्ट है। जान्हवी इस फ्लोरी ट्यूब डीप कट गाउन में बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं न्यूड मेकअप के साथ खुले बाल और स्मोकी आईज लुक को और आकर्षक बना रहे हैं।
कियारा आडवाणी
पीछले कुछ दिनों से कियारा आडवाणी अपने ड्रेसिंग स्टाइल से सभी का दिल जीत ले रही हैं। वन साइडेड बोट नेक शोल्डर को-ओर्ड सेट में कियारा का लुक बहुत सुंदर नजर आ रहा है। मिनिमल मेकअप के साथ खुले बाल उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
करीना कपूर को भी नियॉन रंग काफी पसंद है। इस रंग के ड्रेस में करीना कई बार नजर आईं हैं। नियॉन रंग के ट्यूब कट लॉन्ग गाउन में करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।