{"_id":"5f956a118ebc3e9bf00e0fd1","slug":"bigg-boss-14-gauhar-khan-wear-wine-colour-marsala-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 14 के घर में गौहर खान ने पहनी थी ये साड़ी, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फैन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बिग बॉस 14 के घर में गौहर खान ने पहनी थी ये साड़ी, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फैन
बिग बॉस का 14वां सीजन शुरूआत से ही काफी अलग कॉन्सेप्ट के साथ शुरू हुआ था। सीनियर और कंटेस्टेट के बीच चलने वाली जंग के बीच अब सीनियर घर से चले गए हैं। लेकिन सीनियर बनकर पहुंची हिना खान, गौहर खान के स्टाइल का जादू फैंस के सिर अभी तक चढ़कर बोल रहा है। हिना खान जहां हर दिन फैशनेबल कपड़ों की वजह से सुर्खियों में थीं। वहीं गौहर खान का लुक भी काफी इंप्रेसिव था। जिसमें वो हर बार एलिगेंट लुक में नजर आईं।
2 of 5
गौहर खान
- फोटो : instagram
हर स्टाइलिश लुक की तरह ही गौहर एक वीकेंड के वार पर वाइन कलर की मर्सला साड़ी पहने नजर आईं थीं। जिसमें उन्हें देख फैंस दीवाने हो गए थे। इंटरनेट पर गौहर का ये लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा था। डिजाइनर सीप महाजन की डिजाइन की हुई इस साड़ी में गौहर कहर ढा रही थीं।
3 of 5
गौहर खान
- फोटो : instagram
गौहर ने वाइन कलर की मर्सला साड़ी को डीप कट स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ पेयर किया था। वहीं इस ब्लाउज पर बैक पर बना कटआउट डिजाइन इसे अलग लुक दे रहा था। वहीं गौहर का ये लुक हर किसी का दिल जीत रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौहर खान
- फोटो : instagram
गौहर ने इस खूबसूरत साड़ी जिस पर बीड्स की कढाई की गई थी। और बैकलेस ब्लाउज के साथ कुछ भी ऐडऑन नही किया था। इस साड़ी का कलर और डिजाइन ही अट्रैक्टिव लगने के लिए काफी था। वहीं गौहर ने इस साड़ी को सटल मेकअप बेरी लिप्स और छोटे ईयररिंग्स के साथ पेयर किया था। जबकि बालों में साइड ब्रेड इस लुक को बेहद खूबसूरत बना रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
gauhar khan
- फोटो : instagram
वहीं गौहर के इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। गौहर की इन तस्वीरों को देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे थे। वैसे बता दें कि गौहर बिग बॉस के घर में हर बार अपनी स्टाइल से फैंस का दिल चुरा रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।