{"_id":"5f85a0e8efe28a47c2493415","slug":"bigg-boss-14-senior-contestant-hina-khan-trolled-for-makeup-in-gold-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिना खान भी हो चुकी हैं मेकअप को लेकर ट्रोल, ट्रोलर ने कह दी थी ये बात","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
हिना खान भी हो चुकी हैं मेकअप को लेकर ट्रोल, ट्रोलर ने कह दी थी ये बात
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 13 Oct 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hk
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिना खान टीवी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिनकी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं हिना खान ने अपनी एक्टिंग और स्टाइल के दम पर फैंस को दीवाना बनाया है। मौका कोई भी उनकी ड्रेसिंग स्टाइल की सब तारीफ करते हैं। बिग बॉस के घर में जहां हिना खान के लुक की तारीफ हो रही हैं। वहीं हिना खान कई बार ट्रोलर के निशाने पर भी आ चुकी हैं।
2 of 5
hk
- फोटो : instagram
दरअसल, ज्यादा स्टाइलिश बनने के चक्कर में हिना खान ने कई बार अपने लुक को बिगाड़ने का भी काम किया है। ऐसा ही कुछ हुआ जब हिना खान दो साल पहले 2018 में गोल्ड अवार्ड्स के लिए रेडी हुई थीं। फैशन की रेस में आगे रहने के लिए हिना खान ने जिस ड्रेस और मेकअप को पसंद किया। वहीं उनकी ट्रोलिंग का कारण बन गया।
3 of 5
hk
- फोटो : instagram
हिना खान ने इस खास मौके के लिए फैशन लेबल रेयर हेरिटेज का डिजाइन किया गाउन पहना था। सिल्वर कलर के इस शिमरी लांग गाउन के साथ पंखों वाली ट्रेल ऐड की गई थी। इस फिशटेल फिगर हगिंग गाउन में हिना खान की फिगर साफ पता चल रही थी। वहीं इसके शिमरी लुक और फेदर ने इसमें एक्स्ट्रा ग्लैम ऐड किया था। लेकिन लोगों को हिना खान का मेकअप जरा भी पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hk
- फोटो : instagram
दरअसल, हिना खान ने इस खूबसूरत सिल्वर ग्रे गाउन के साथ बहुत हैवी मेकअप कर लिया था। स्मोकी आईज के साथ प्लम शेड लिप्स और वेट हेयर लुक कुछ खास नहीं लग रहे थे। वहीं कानों में पहने डैंगलर भी बड़े अजीब से थे। जो कि हिना खान के फैंस को रास नहीं आए। और उन्होंने कमेंट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
hk
- फोटो : instagram
हिना के कुछ फैंस तो लुक की तारीफ कर रहे थे। लेकिन कई सारे ट्रोलर ने हिना को बुड्ढी से लेकर भूतनी और मेकअप की दुकान तक कह डाला। हालांकि ट्रोलर कुछ भी कहें हिना खान का ओवरऑल लुक काफी इंप्रेसिव था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।