Bigg Boss OTT 2: टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' आजकल काफी सुर्खियों में है। इस बार शो में टीवी के चहेते कलाकारों के अलावा कई इंफ्ल्यूएंसर भी आए हैं। कई यूट्यूब क्रिएटरों को भी शो में बुलाया गया है। इनकी वजह से शो काफी ज्यादा तारीफ बटोर रहा है। वैसे तो अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका ध्रुव, अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट, आशिका भाटिया और एल्विश यादव लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में काफी सफल हो रहे हैं, पर इन सभी में सबसे मनीषा रानी और अभी-अभी घर में एंटर हुईं आशिका भाटिया का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दोनों अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
Bigg Boss OTT 2: आशिका भाटिया या मनीषा रानी, कौन है ज्यादा स्टाइलिश?
कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:55 PM IST
सार
बिग बॉस ओटीटी के सीजन में दो में आने वाली मनीषा रानी और आशिका भाटिया स्टाइल के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन