फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेड कार्पेट पर धीरे-धीरे कुछ यूं बदल गया दीपिका पादुकोण का लुक, तस्वीरें हैं गवाह

Sun, 05 Jan 2020 04:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 05 Jan 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: deepika padukone cannes red carpet look then and now
- फोटो : insatgram

दीपिका पादुकोण का जन्मदिन 5 जनवरी को होता है। जन्मदिन के मौके पर एयरपोर्ट पर केक काटते हुए तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इतनी स्टाइलिश दीपिका की हर तस्वीरों को देखकर भले ही सब तारीफें करें लेकिन करियर की शुरूआत में उनकी स्टाइल इतनी खास नहीं थी। रेड कार्पेट में शिरकत करते हुए पूरी दुनिया की निगाहें उन पर थम जाती है। तो चलिए देखें दीपिका पादुकोण की कांस फिल्म फेस्टिवल की कुछ तस्वीरें।


 
Birthday Special: deepika padukone cannes red carpet look then and now
- फोटो : insatgram

साल 2010 में दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल के मौके पर पूरा भारतीय लुक अपनाया था। बॉलीवुड की मस्तानी ने सफेद और गोल्ड रंग की साड़ी पहन रखी थी। साथ में चंकी ज्वैलरी और डार्क मेकअप किया था। हांलाकि दीपिका पादुकोण के इस लुक को लोगों ने बहुत ही कम पसंद किया था।



 
Birthday Special: deepika padukone cannes red carpet look then and now
- फोटो : insatgram

सात साल के लंबे अंतराल के बाद जब दीपिका पादुकोण ने 2017 में कांस के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया तो लोग हैरान रह गए। अपने पूरे लुक को बदलते हुए और स्टाइल पर काम करते हुए बॉलीवुड की पीकू ने दो लुक में खूब तारीफें बटोरी। बॉटल ग्रीन फ्लोर लेंथ गाउन के साथ टॉप नॉट बन और स्मोकी ग्रीन शेड आईज के साथ उनका लुक जबरदस्त था। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने पर्पल एम्बेलिश्ड Bodice Marchesa गाउन  और पारदर्शी कपड़े से टोंड लेग दिखाते हुए वो जगब लग रहीं थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: deepika padukone cannes red carpet look then and now
- फोटो : insatgram

साल 2018 में दीपिका पादुकोण ने पिंक और व्हाइट कलर का गाउन पहन रखा था। जिसे जुहैर मुराद ने डिजाइन किया था। वेवी हेयर के साथ डायमंड इयरिंग्स के साथ उनका लुक परफेक्ट था। इसके साथ ही थ्री डाइमेंशनल फ्यूशिया पिंक कलर के गाउन को दीपिका ने आशी स्टूडियो के स्प्रिंग समर कलेक्शन से पसंद किया था। साथ में स्मोकी मेकअप की लोगों ने बहुत तारीफ की थी।


 
विज्ञापन
Birthday Special: deepika padukone cannes red carpet look then and now
- फोटो : insatgram

साल २019 में धमाके दार एंट्री करते हुए दीपिका पादुकोण ने कांस के रेड कार्पेट पर लाइम ग्रीन कलर का आउटफिट कैरी किया था। Giambattista Valli का डिजाइन किए हुए इस गाउन में सॉफ्ट पिंक कलर का बो और बेल्ट लगी हुई थी। साथ में फ्लोरल हेडबैंड के साथ ही न्यूड सैंडिल पहन रखी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed