{"_id":"5e118f748ebc3e87e86b2c02","slug":"priyanka-chopra-suhana-khan-wear-very-costly-dress-in-new-year-2020-party-eve","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल की पार्टी में इन दो सितारों ने पहने इतने महंगे कपड़े, एक की कीमत है दो लाख से भी ज्यादा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
नए साल की पार्टी में इन दो सितारों ने पहने इतने महंगे कपड़े, एक की कीमत है दो लाख से भी ज्यादा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 05 Jan 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल का जश्न बॉलीवुड के हर सितारे ने लगभग अपने खास अंदाज में मनाया था। करीना कपूर परिवार संग स्विट्जरलैंड में थी तो वहीं उनके साथ विराट और अनुष्का, वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा शाहरुख खान ने अपने अलीबाग के फार्महाउस में नए साल की पार्टी रखी थी। जिसमें उनके फैमिली और दोस्त शामिल हुए थे। इसके अलावा ग्लोबल हो चुकी प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति के साथ नए साल का जश्न मनाते नजर आ रही थी। लेकिन क्या आपको अंदाजा है कि नए साल की पार्टी में इन सितारों ने कितनी महंगी ड्रेस पहन रखी है। तो चलिए जानें आगे की स्लाइड में कीमत..
2 of 5
- फोटो : insatgram
नए साल का जश्न मनाते हुए प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें वो अपने पति के साथ लिपलॉक करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर प्रियंका के फैन पेज ने साझा किया है।
3 of 5
- फोटो : insatgram
इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने गुलाबी रंग का गाउन पहन रखा है। इस स्टनिंग गाउन को डिजाइनर पिट बो ने डिजाइन किया है। मियामी बीच पर जश्न मना रही प्रियंका के इस गाउन की कीमत करीब 65,000 रुपये है। इतनी महंगी कीमत की ड्रेस को सुनकर हर किसी के होश उड़ना तो तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : insatgram
केवल प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी नए साल की पार्टी में काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। अपने फार्महाउस पर दी इस पार्टी में शाहरुख खान के साथ ही सारे मेहमानों ने काले रंग के जैकेट के साथ एक दूसरे को मैच किया था। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की काले रंग की ड्रेस की कीमत जरूर आपको हैरान कर देगी क्योंकि इस काले रंग की ड्रेस की कीमत करीब तीन लाख है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : insatgram
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सुहाना खान की ये काले रंग की ड्रेस Balmain डिजाइनर की है। जिसका कनेक्शन किम कादर्शियां से है। वन लॉन्ग स्लीव वाली इस ड्रेस में ड्रेगन शेप में गोल्डेन वर्क किया गया है। जिसमें सुहाना खान का लुक खूबसूरत नजर आ रहा है। इस ड्रेस की कीमत करीब $4050 है। जिसको अगर रुपये में बदलें तो ये 2,90,632 होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।