लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 15 Jan 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का आज जन्मदिन है। आज वो अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इस उम्र में भी नील नितिन बिल्कुल फिट हैं और उनको देखकर कोई उनके उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। चार्मिंग फेस, मसल्स वाली बॉडी, डोले शोले और उनकी मुस्कान बेहद ही आकर्षक हैं। हालांकि इस फिटनेस के लिए नील नितिन मुकेश काफी ध्यान रखते हैं। आइए जानते हैं क्या है उनके फिटनेस का राज...
2 of 5
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से ही नील नितिन मुकेश को खेल-कूद में काफी दिलचस्पी रही है। उन्होंने शुरू से ही वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और टेनिस की प्रैक्टिस की है। बता दें कि नील नितिन मुकेश स्टेट लेवल टेनिस के प्लेयर भी रह चुके हैं। फिटनेस फ्रीक नील नितिन मुकेश खुद को फिट रखने के लिए 16 साल की उम्र में ही जिम जॉइन कर लिया था।
3 of 5
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खुद को फिट रखने के लिए नील नितिन मुकेश 15 दिन पर सर्किट ट्रेनिंग करते हैं। इसके साथ ही वो तीन दिन कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं और सप्ताह में चार बार जिम जाते हैं। हालांकि खाने के मामले में वो ज्यादा सख्त रवैया नहीं अपनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
नील को मीठा काफी पसंद है। उन्हें मीठे में मिल्क केक, जलेबी और काले जाम (रसगुल्ले) बहुत पसंद है। नील नितिन मुकेश रोज ही अपनी पसंदीदा कोई भी डिश थोड़ी-थोड़ी खाते हैं ताकि उन्हें खाने के मामले में चीटिंग न करनी पड़े और उनकी फिटनेस पर कोई बुरा असर ना पड़े।
विज्ञापन
5 of 5
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
नाश्ते में नील जूस, ताजा कटे फल, दो अंडों का सफेद भाग और टोस्ट लेते हैं। सुबह के वर्कआउट के बाद वो दो अंड्डों का सफेद भाग, प्रोटीन शेक लेते हैं ताकि एनर्जी बनी रहे। दोपहर के खाने में नील दो रोटी, दाल, सब्जी, मछली लेते हैं और शाम को ब्रंच में वो बिस्कुट और चना लेते हैं। रात के खाने में नील मूंग दाल का चीला अंकुरित चना, सलाद और मछली लेना पसंद करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।