Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
bjp candidate Kangana Ranaut latest photos Kangana Ranaut looks ethnic to western
{"_id":"6641bb842033ad2f3509d360","slug":"bjp-candidate-kangana-ranaut-latest-photos-kangana-ranaut-looks-ethnic-to-western-2024-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: एथनिक से वेस्टर्न लुक तक, कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Kangana Ranaut: एथनिक से वेस्टर्न लुक तक, कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 13 May 2024 02:35 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक उनके हर लुक्स कमाल के होते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा
- फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव की धूम आजकल हर जगह दिखाई दे रही है। इस बार के चुनाव में कई सिने स्टार मैदान में उतरे हैं। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भी शामिल हैं, जोकि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से चुनाव लड़ रही हैंं। कंगना रणौत ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। उनका बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाया है।
अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में कंगना रणौत का अंदाज काफी क्लासी और ग्लैमरस रहता है। अगर आप भी शॉपिंग करने का सोच रही हैं तो कंगना के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। कंगना के पास हर तरह के आउटफिट का काफी प्यारा कलेक्शन है, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेगा।
2 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा
- फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
लहंगा लुक
सबसे पहले बात करते हैं कंगना के लहंगा लुक के बारे में। वो अक्सर लहंगा पहने दिखाई देती हैं और उनपर तो लहंगा जचता भी काफी है। अगर आपके घर में शादी या कोई अन्य कार्यक्रम है तो आप एक्ट्रेस के लहंगा लुक से टिप्स ले सकती हैं।
3 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा
- फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
साड़ी लुक
इस गुलाबी साड़ी में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में मेसी बन बनाते हुए गले में हैवी सा चोकर कैरी किया है। पर्ल की इस ज्वेलरी की वजह से कंगना का लुक काफी रॉयल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा
- फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
अनारकली लुक
इस अनारकली लुक में कंगना किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। सफेद रंग के इस अनारकली के साथ कंगना ने खूबसूरत सी मोजरी पहनी है। कानों में झुमके, हाथ में कंगन और माथे पर बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा
- फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
गाउन लुक
इस रेड कलर के गाउन में कंगना काफी बोल्ड लग रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को अलग तरह से स्टाइल किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस लुक में अपने आईलाइनर से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।