{"_id":"63085f651c46e707ba3c5107","slug":"black-full-sleeve-blouse-match-with-saree-like-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: ब्लैक फुल स्लीव ब्लाउज को करें साड़ी के साथ मैच. दिखेंगी सबसे अलग","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: ब्लैक फुल स्लीव ब्लाउज को करें साड़ी के साथ मैच. दिखेंगी सबसे अलग
इन दिनों ब्लैक साड़ी का काफी ज्यादा ट्रेंड है। दीपिका पादुकोण से लेकर परिणिती चोपड़ा और दूसरी एक्ट्रेसेज ब्लैक साड़ी में क्लासी लुक दिखा चुकी हैं। इन साड़ियों के साथ सबसे ज्यादा ध्यान खींचा स्टाइलिश ब्लाउज ने। जिनकी फुल स्लीव एलिगेंट लुक दे रही थी। अगर आप भी किसी खास मौके पर ब्लैक साड़ी पहनने वाली हैं तो इस तरह के ब्लाउज को मैच कर सकती हैं। फुल स्लीव ब्लाउज बेहद आकर्षक और स्टाइलिश लुक देते हैं।
2 of 5
deepika padukone in black saree
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण स्टाइल क्वीन हैं। पिछले दिनों इवेंट के दौरान ब्लैक कलर की झीनी सी साड़ी के साथ दीपिका ने ब्लैक फुल स्लीव ब्लाउज को मैच किया था। जिसका जूल नेकलाइन और नेट फैब्रिक का स्लीव काफी आकर्षक दिख रहा था। पार्टी में आप चाहें तो दीपिका पादुकोण के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। लो मेसी बन और कानों में गोल्डन ईयररिंग्स के साथ दीपिका ने लुक को कंप्लीट किया था।
3 of 5
parineeti chopra in black saree
- फोटो : instagram
अगर आप साड़ी में क्लासी लुक चाहती हैं और साथ में यंग भी दिखना तो परिणिती चोपड़ा के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। स्मोकी आईज और पोकर स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ परिणिती चोपड़ा ने ब्लैक साडी के साथ लैस डिटेलिंग वाले ब्लाउज को चुना था। जिसकी फुल स्लीव इसे गॉर्जियस लुक दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको फुल स्लीव ब्लाउज बेहद पसंद हैं तो मौनी रॉय की तरह इन्हें त्योहारों के सीजन में भी पहन सकती हैं। गुलाबी रंग की साड़ी के साथ मौनी ने हैवी एंब्रायडरी वाले फुल स्लीव वाले ब्लाउज को मैच किया है। जो कि बेहद खूबसूरत दिख रहा है। आप चाहें तो इस तरह के ब्लाउज को साड़ी के साथ मैच कर फेस्टिव सीजन में भी पहन सकती हैं। ये बेहद आकर्षक लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित का ये लुक तो याद ही होगा। ब्लैक साड़ी के साथ फुल नेट के स्लीव वाले ब्लाउज के साथ जैकेट को पेयर किया था। लेकिन आप चाहें तो प्लेन ब्लैक साड़ी के साथ नेट स्लीव के फुल ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।