छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल से फैंस खुद को इतना जोड़ लेते हैं कि हर किरदार को असल जिंदगी में ही वैसा समझने लगते हैं। ऐसा आपने बहुत बार टीवी की वैम्प या विलेन के लिए सुना होगा। लेकिन केवल विलेन ही नहीं ऐसा हर किरदार के साथ होता है। मां का किरदार प्ले कर रहीं एक्ट्रेस को भी उनके फैन असल जिंदगी की तस्वीरों में देख धोखा खा जाते हैं। दरअसल, रील लाइफ में ज्यादातर मां के किरदार में वो हमेशा ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आती हैं। लेकिन असल जिंदगी में वो काफी हटके होती हैं।
छोटे पर्दे पर निभाती हैं मां का किरदार असल जिंदगी में हैं इतनी ग्लैमरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रुति उल्फत को तो हम सभी ने बहुत सारे सीरियल्स में मां का किरदार निभाते देखा है। हमेशा सूट या साड़ी में नजर आने वाली श्रुति को असल जिंदगी में शार्ट्स और स्लिट ड्रेसेज काफी पसंद हैं। साथ ही वो इसमें नजर भी आती हैं। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के साथ ही वो इन वेस्टर्न ड्रेसेज में अक्सर नजर आती हैं।
सीरियल बेपनाह में मां का किरदार निभा कर फैंस के बीच लोकप्रियता पाने वाली मल्लिका नायक भी असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। जिनकी तस्वीरें देख धोखा खा सकते हैं। मल्लिका अपने इंस्टाग्राम पर अपनी स्विमसूट में भी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। जिसे वो काफी आत्मविश्वास के साथ फ्लांट करते नजर आती हैं।
सीरियल ये हैं मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी दो बच्चों की मां के किरदार में नजर आई थीं। वहीं शो में वो हर बार ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं। वहीं असल जिंदगी में भी वो एथिनक लुक पसंद करती हैं। लेकिन ग्लैमर और स्टाइल के मामले में दिव्यांका पीछे नहीं रहती हैं।
काम्या पंजाबी तो अक्सर ही धारावाहिकों में मां का किरदार निभाते दिख जाती हैं। हालांकि उनकी उम्र कुछ खास नही है। बात करें अगर उनकी स्टाइल की तो वो भी ग्लैमरस लुक के साथ तस्वीरें शेयर करने से पीछे नहीं रहती हैं। फिर वो चाहे उनके पूल लुक की तस्वीरें हों।