{"_id":"5b38889a4f1c1bda6e8bad6a","slug":"bollywood-actress-gauahar-khan-wearing-a-15-kg-costume-in-her-next-dance-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 किलो की ड्रेस और 3 किलो के गहने पहन डांस करेगी ये एक्ट्रेस, सरोज खान के इशारे पर होगा मुजरा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
12 किलो की ड्रेस और 3 किलो के गहने पहन डांस करेगी ये एक्ट्रेस, सरोज खान के इशारे पर होगा मुजरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान जल्द ही एक स्पेशल डांस नंबर के साथ पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इसके लिए वह इन दिनो काफी मेहनत कर रही हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि वह एक बेहतरीन डांसर हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन खबर है कि इस डांस नंबर के लिए उन्हें काफी पसीना बहाना पड़ा।
2 of 5
gauhar khan
दरअसल गौहर को अपने इस डांस नंबर में स्टेप्स से ज्यादा इसमें पहने जाने वाले कपड़ों और गहनों के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इस डांस नंबर में उन्होंने 12 किलो का कॉस्ट्यूम ओर 3 किलो के गहने पहनकर डांस किया है। उनके इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया हैं।
3 of 5
gauahar khan
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, गौहर ने कहा, हमारे पास समय कम था, इसके बावजूद मैंने रिहर्सल की। भारी कॉस्ट्यूम के चलते मुझे डांस करने में बहुत परेशानी हो रही थी। इसके अलावा मेरे ऊपर यह भी दबाव था कि कहीं मेरी वजह से सरोज खान को निराश ना होना पड़े ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gauahar khan
गौहर ने आगे कहा, अंत में सब कुछ ठीक हुआ। गाने की शूटिंग पूरी होने के बाद सरोज पॉजिटिव दिखाई दे रही थी। आपको बता दें कि गौहर ने अपने इस आने वाले डांस नंबर में 12 किलो के लहंगे और 3 किलो के गहने पहन कर मुजरा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
gauahar khan
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं जब किसी एक्ट्रेस ने भारी भरकम ड्रेस और गहनों के साथ डांस किया हो। इससे पहले देवदास में माधुरी दीक्षित और हाल में रिलीज हुई पद्मावत में दीपिका पादुकोण ने भी वजनदार कॉस्ट्यूम पहन कर डांस किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।