फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rekha Birthday रेखा की वो साड़ियां जिन पर आ जाए हर लड़की का दिल

Sat, 10 Oct 2020 03:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 10 Oct 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress rekha birthday best look in silk saree heavy jewellery and red lips
रेखा

सदाबहार अभिनेत्री रेखा अपना जन्मदिन 10 अक्तूबर को मनाती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी खूबसूरती आज की हीरोइनों पर भारी पड़ती है। कांजीवरम से लेकर सिल्क की साड़ियों के साथ भारी भरकम ज्वैलरी और रेड लिपस्टिक में वो जब किसी इवेंट में पहुंचती हैं तो सारी लाइम लाइट चुरा लेती हैं। आज भी वो हर किसी के लिए फैशन आइकॉन की तरह हैं। तो चलिए देखें रेखा की खूबसूरत कांजीवरम साड़ियों का कलेक्शन जिसे पहन वो हर बार महफिल की सारी लाइम लाइट लूट लेती हैं। 

bollywood actress rekha birthday best look in silk saree heavy jewellery and red lips
रेखा - फोटो : social media

भारी-भरकम कांजीवमर और सिल्क की साड़ियां रेखा का फैशन ट्रेडमार्क है। और वो इसमें गजब भी ढाती हैं। तभी तो कॉपर गोल्ड कलर की इस साड़ी के साथ उनकी ज्वैलरी और पोटली बैग रेखा के लुक को लाजवाब बना रहा है।

bollywood actress rekha birthday best look in silk saree heavy jewellery and red lips
rekha - फोटो : social media

वैसे तो ब्लैक एंड व्हाइट का कांबिनेशन कभी फेल नहीं होता। लेकिन बात जब रेखा की साड़ियों की हो तो फिर कुछ अलग होना तय है। इस कांजीवरम ब्लैक एंड गोल्ड बॉर्डर की ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ रेखा के खुले बाल लुक में चार चांद लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress rekha birthday best look in silk saree heavy jewellery and red lips
rekha - फोटो : social media

66 साल की हो गईं रेखा जब भी किसी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचती हैं तो नए जमाने की हीरोइनों को भी टक्कर देती हैं। बेरी रेड कलर की सिल्क की साड़ी में आईफा अवॉर्ड में पंहुची रेखा एलिगेंट लुक में नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
bollywood actress rekha birthday best look in silk saree heavy jewellery and red lips
रेखा - फोटो : social media

वैसे तो रेखा अक्सर अपने एक जैसे लुक रेड लिपस्टिक, मांग में सिंदूर, काजल और खुले बालों के साथ भारी भरकम ज्वैलरी और सिल्क की साड़ी पहने दिखती हैं। लेकिन उनके इस लुक को भी फैंस हमेशा पसंद करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed