Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Bollywood Actresses Diwali 2021 Party Celebration Photos janhvi Kapoor To Alia Bhatt
{"_id":"6184e08731ac6008741fb3e0","slug":"bollywood-actresses-diwali-2021-party-celebration-photos-janhvi-kapoor-to-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: देखिए कैसी रही अभिनेत्रियों की दिवाली पार्टी, जान्हवी से आलिया भट्ट तक ने दिखाया फैशन का जलवा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
तस्वीरें: देखिए कैसी रही अभिनेत्रियों की दिवाली पार्टी, जान्हवी से आलिया भट्ट तक ने दिखाया फैशन का जलवा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
दिवाली 2021 बाॅलीवुड अभिनेत्रियों का लुक
- फोटो : instagram/janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवाली बीत चुकी हैं। दिवाली की शाम जितनी चमक दीयों की थी, उतनी ही आसमान में पटाखों की लेकिन मुंबई में अलग ही तरह की जगमगाहट थी। ये चमक बॉलीवुड हसीनाओं की दिवाली पार्टी लुक की थी। आम लोगों की तरह ही सेलेब्स ने भी दिवाली मनाई। इस मौके पर बी टाउन की हसीनाओं का फैशन का जलवा देखने को मिला। मलाइका अरोड़ा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक और आलिया भट्ट से लेकर सारा, जान्हवी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ये तस्वीरें दिवाली की शाम की है। कुछ अभिनेत्रियां परिवार के साथ दिवाली मनाते दिखीं तो कोई दिवाली पार्टी को अपनी खूबसूरती से रोशन करते नजर आईं। दिवाली मनाते अभिनेत्रियों की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। कोई साड़ी तो कोई खूबसूरत लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। पारंपरिक लुक के साथ ही उनका ग्लैमरस अंदाज भी देखते ही बन रहा है। अगली स्लाइड्स में देखिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों का दिवाली लुक।
2 of 7
दिवाली 2021 बाॅलीवुड अभिनेत्रियों का लुक
- फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया भट्ट का ये दिवाली लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आलिया ने रॉयल ब्लू रंग का लहंगा पहना है। डीप वी स्टाइल नेक लाइन चोली के साथ मैचिंग दुपट्टा पेयर किया है। आलिया के लहंगे में सफेद रंग के डाॅट प्रिंट है। वहीं बॉर्डर पर गोल्डन काम किया गया है।
3 of 7
दिवाली 2021 बाॅलीवुड अभिनेत्रियों का लुक
- फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग का फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहना है। अपने इस दिवाली लुक में प्रियंका शानदार दिख रही हैं। उनके लहंगे को अधिक स्टाइलिश प्रियंका का स्ट्रेपलेस ब्लाउज बना रहा है । प्रिंयका के ब्लाउज में मिरर वर्क का काम है, जो उनके हल्के लहंगे को हैवी लुक दे रहा है। साथ में मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दिवाली 2021 बाॅलीवुड अभिनेत्रियों का लुक
- फोटो : instagram/shanayakapoor02
शनाया कपूर ने वैसे तो अभी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री नहीं की है लेकिन वह अपने फैशन सेंस के लिए अभी से काफी मशहूर हैं। उन्होंने दिवाली के मौके पर भी अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। शनाया ने ग्रीन रंग की प्लेन साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन पाइपिन है। वहीं स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ अपने लुक को स्टाइल किया है। बालों में जुड़ा, गजरा आदि से अपने पारंपरिक लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन
5 of 7
दिवाली 2021 बाॅलीवुड अभिनेत्रियों का लुक
- फोटो : instagram/janhvikapoor
इस दिवाली जान्हवी कपूर के अलग अलग तीन आउटफिट्स में ट्रेडिशनल लुक सामने आए। एक लुक में जान्हवी ने ब्लू कलर का हैवी एंब्रॉयडरी वाली अनारकली स्टाइल सूट पहना है। जान्हवी का ये अनारकली काफी खूबसूरत है। इसमें सफेद रंग के थ्रेड से बारीक कढ़ाई की गई है। वहीं मेचिंग नीले रंग का दुपट्टा कैरी किया है। दुपट्टे में बॉर्डर पर बारीक कढ़ाई की गई है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।