फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: एथनिक ड्रेस के साथ कैरी करें ये पांच एक्सेसरीज, मिलेगा शानदार लुक

Fri, 05 Nov 2021 11:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 05 Nov 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
These Five Accessories With Ethnic Dress gives Perfect Traditional Look
एथनिक ड्रेस पर एक्सेसरीज - फोटो : instagram/imouniroy

त्योहार का सीजन है। दिवाली के बाद छठ है। लड़कियां इस मौके पर सज संवर कर त्योहार मनाती हैं। त्योहार में महिलाएं ज्यादातर एथनिक कपड़े कैरी करती हैं। पारंपरिक कपड़ों में उनका लुक आकर्षक और मौके के अनुरूप होता है। इसके साथ ही शादी सीजन भी शुरू हो गया है। शादियों में भी लड़कियां परफेक्ट लुक के लिए पारंपरिक आउटफिट का चयन करती हैं। ऐसे में आपकी ये पता होना चाहिए कि एथनिक ड्रेस में परफेक्ट दिखने के लिए क्या जरूरी होता है। जैसे आपके कपड़ों के मुताबिक मेकअप, हेयर स्टाइल होना चाहिए। वैसे ही आपको एथनिक ड्रेस के साथ कुछ एक्सेसरीज भी कैरी करनी चाहिए। इनके बिना आपका ट्रेडिशनल लुक अधूरा है। अपने लुक को स्टाइलिश और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पांच एक्सेसरीज को अपने वाॅडरोब के साथ मिक्स करें। आज हम आपको बता रहे हैं कि एथनिक वियर लुक को स्टाइल करने के लिए पांच जरूरी एक्सेसरीज के बारे में।

These Five Accessories With Ethnic Dress gives Perfect Traditional Look
अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram/aditiraohydari

इयररिंग्स

सूट हो या शरारा, साड़ी से लहंगा तक हर एथनिक ऑउटफिट के साथ आप मैचिंग ईयररिंग्स आए अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। आज कल झुमका ईयररिंग्स ट्रेंड में हैं। बिना किसी नेकपीस के भी आप केवल झुमके कैरी कर सकती हैं।

These Five Accessories With Ethnic Dress gives Perfect Traditional Look
shanaya kapoor - फोटो : instagram/shanayakapoor02

मांगटीका

वेडिंग सीजन हो या फेस्टिवल आपके लहंगा लुक को खूबसूरत मांगटीका पूरा करने और महफिल में सबसे अलग लुक देने में मदद करता है। बाजार में कई स्टाइल के मांग टीका उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Five Accessories With Ethnic Dress gives Perfect Traditional Look
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

हेयर पिंस या हेयर बैंड

छोटे बालों वाली लड़कियां हों या लंबे घने बालों पर कोई हेयर स्टाइल बनानी हो, सभी पर हेयर पिंस और क्लिप्स अच्छी लगती हैं। आपके एथनिक लुक और बालों के स्टाइल के मुताबिक बाजार में कई तरह की हेयर पिंस मौजूद हैं, जिनसे आप खुद के लुक को अधिक खूबसूरत बना सकती हैं। बालों को ओपर रखने पर भी साइट हेयर पिंस को इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं बन के साथ जुड़ा पिन लगाएं। 

विज्ञापन
These Five Accessories With Ethnic Dress gives Perfect Traditional Look
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

रिंग्स

ज्यादातर महिलाएं अपने हाथों में फिंगर रिग कैरी करती हैं। रिंग्स महिलाओं के हाथों पर जितनी जंचती है,उतनी ही उनके लुक को कंप्लीट भी करती हैं। आज कल ट्रेंड में बड़ी बड़ी पर्ल और स्टोन रिंग्स का फैशन है। एथनिक लुक के साथ आप अंगूठी को जरूर कैरी करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed