लड़कियां अपनी शादी में लहंगा और डिजाइनर लहंगा पहनती हैं। शादी के लिए अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद भारी भरकम लहंगा होते हैं। अपने जीवन के इस अहम दिन को यादगार और खास बनाने के लिए लड़कियां सबसे ज्यादा फोकस अपने लुक पर करती हैं। खूबसूरत दिखने के लिए महंगे आउटफिट खरीदती हैं। हालांकि अब ट्रेंड बदलने लगा है। लहंगे के अलावा भी लड़कियां अपनी शादी में अन्य दूसरे आउटफिट कैरी करने लगीं हैं। पिछले कुछ दिनों में बाॅलीवुड सेलेब्स ने अपनी शादी में हैवी लहंगे के बजाए साड़ी को चुना। कई अभिनेत्रियों ने साड़ी पहन कर शादी की। उनका ये लीक से हटकर ब्राइडल लुक लोगों को पसंद भी आया। ऐसे में अगर आप भी अन्य दुल्हनों से अलग दिखने की चाह रखती हैं तो लहंगे के विकल्प के तौर पर अपनी शादी में साड़ी पहन सकती हैं। अगर आपको इस बात का डर है कि साड़ी में आपका लुक बतौर दुल्हन कम आकर्षक हो जाएगा, तो बेफिक्र रहें। बाॅलीवुड की अभिनेत्रियों से आप शादी में साड़ी कैरी करने के तरीके को लेकर टिप्स ले सकती हैं। जिन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में साड़ी पहनी है, चलिए उनके लुक से लेते हैं टिप्स।
आज का फैशन टिप्स: शादी में लहंगे की बजाए पहन सकती हैं ये ब्राइडल साड़ियां, सेलिब्रिटी जैसा मिलेगा लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रलेखा की लाल साड़ी
इस शादी सीजन राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी काफी चर्चा में है। इस शादी पर हर किसी की नजर आकर रुकी राजकुमार राव की दुल्हनिया पत्रलेखा के लुक पर। पत्रलेखा ने अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी थीं। पत्रलेखा गोल्डन कढ़ाई वाली एक क्लासिक लाल साड़ी पहनी थी, जिस पर ट्यूल कढ़ाई वाली बूटी दी गई थी। इतना ही नहीं उनके आउटफिट की खूबसूरत बात थी कि उनके दुपट्टे में बंगाली कविता लिखी हुई थी जो पत्रलेखा के प्यार का संदेश राजकुमार राव को दे रही थी। इस साड़ी के साथ पत्रलेखा ने हीरे, मोती और पन्ना के गहनों से खुद को स्टाइल किया।
यामी गौतम की सिल्क साड़ी
एक्ट्रेस यामी गौतम भी अपनी शादी में साड़ी पहने नजर आईं थीं। लहंगे के बजाए सिल्क की लाल साड़ी में यामी काफी प्यारी दुल्हन लग रहीं थीं। उनकी साड़ी की खास बात ये थी कि यामी ने अपनी मां की 33 साल पुरानी सिल्क साड़ी को अपनी शादी को जोड़ा बनाया। लाल रंग की इस साड़ी के साथ यामी ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहन रखी थी।
दीया मिर्जा बनारसी साड़ी
इसके पहले एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी अपनी शादी में साड़ी ही पहनी थी। दीया मिर्जा ने लहंगा न पहन कर बनारसी साड़ी का चुनाव किया था। शादी में दीया का लुक काफी आकर्षक लग रहा था। बनारसी साड़ी का फैशन हमेशा रहता है। बनारसी साड़ी में महिलाओं का लुक क्लासी लगता है।
दीपिका पादुकोण की कांजीवरम साड़ी
सबसे ज्यादा चर्चा में रही शादियों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी है। वैसे तो उनकी शादी काफी निजी तरीके से हुई लेकिन जब दीपिका की शादी की तस्वीरें सामने आईं तो हर कोई उनका लुक देखता रह गया। दीपिका ने अपनी शादी में साड़ी पहनी थी। दीपिका ने दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से शादी की। उन्होंने गोल्डन रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थीं। साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी से खुद के लुक को पूरा किया था।