वैसे तो आपने हमेशा बॉलीवुड की स्टाइलिश हीरोइनों को हाई हील्स में देखा होगा। लेकिन पिछले कुछ समय से ये हीरोइनें भी कंफर्ट के साथ समझौता नहीं कर रहीं और स्टाइलिश ड्रेस के साथ चंकी स्नीकर पहने दिखती हैं। एयरपोर्ट लुक हो या फिर डिनर डेट या फिर कोई इवेंट, ये एक्ट्रेस स्नीकर में अपना ग्लैम लुक दिखाती हैं। तो चलिए देखें इन हसीनाओं ने स्टाइल और कंफर्ट के कांबिनेशन के साथ फैंस की कब-कब वाहवाही लूटी।
कंफर्ट के लिए इन हीरोइनों ने छोड़ी हाई हील और पहन लिए स्टाइलिश स्नीकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की क्वीन करीना कपूर अक्सर ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो इवेंट या पार्टी लुक। हर बार वो हाई हील्स में नजर आती हैं। लेकिन कई बार बेगम खान भी चंकी व्हाइट स्नीकर में नजर आ चुकी हैं। तैमूर के बर्थडे पर ब्लैक एंड व्हाइट शार्ट ड्रेस के साथ व्हाइट स्नीकर में करीना शानदार नजर आ रहीं थीं।
स्टाइलिश दीपिका भी चंकी स्नीकर के साथ शानदार लुक में नजर आ चुकी हैं। दीपिका अक्सर इवेंट और कैजुअल लुक में व्हाइट स्नीकर में नजर आती है। लेकिन कांस के शो के लिए ब्लैक गाउन संग ब्लैक स्नीकर में दीपिका का लुक लाजवाब लग रहा है।
जान्हवी रेड कार्पेट के अलावा कैजुअल लुक में काफी सिंपल नजर आती हैं। जिसके साथ वो अपने कंफर्ट के साथ समझौता नहीं करती। तभी तो सिल्वर जैकेट और ब्लैक शार्टस के साथ कलरफुल स्नीकर में बहन खुशी कपूर के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
श्रद्धा कपूर के हाल ही में इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर हो गए हैं। अपनी क्यूट स्माइल से फैंस को दीवाना बनाने वाली श्रद्धा भी कंफर्ट और स्टाइल के कांबिनेशन में नजर आती हैं। तभी तो इस ब्लू शार्ट ड्रेस के साथ व्हाइट स्नीकर में उनका लुक काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है।