{"_id":"689c25068f79aafb0c04d386","slug":"bollywood-most-stylish-singer-sunidhi-chauhan-to-neha-kakkar-disprj-2025-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Stylish Singer: इन सिंगर्स के लुक्स देख आप भी कहेंगे- 'इनकी सिर्फ आवाज ही नहीं, स्टाइल भी कमाल है!'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Most Stylish Singer: इन सिंगर्स के लुक्स देख आप भी कहेंगे- 'इनकी सिर्फ आवाज ही नहीं, स्टाइल भी कमाल है!'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:54 PM IST
सार
Bollywood Most Stylish Singer: बॉलीवुड की अभिनेत्रियों का स्टाइल तो आप सभी ने देखा होगा, पर क्या आपने बॉलीवुड की गायिकाओं का अंदाज देखा है? अगर नहींं तो देखें इस लेख में.......
विज्ञापन
1 of 7
इन सिंगर्स के लुक्स देख आप भी कहेंगे- 'इनकी सिर्फ आवाज ही नहीं, स्टाइल भी कमाल है!'
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Bollywood Most Stylish Singer: बॉलीवुड की सिंगर्स सिर्फ अपनी आवाज से ही नहीं, बल्कि अपने ग्लैमरस लुक्स और फैशन स्टाइल से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। खासतौर पर नेहा कक्कड़, सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल जैसी करोड़ों की नेटवर्थ वाली सिंगर न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री की टॉप पर हैं, बल्कि उनके लुक्स भी किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं लगते।
ये तीनों सिंगर्स अक्सर अपने आउटफिट्स, हेयरस्टाइल और पर्सनलिटी के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। नेहा का बोल्ड और बबली स्टाइल, सुनिधी का कूल एंड कंफर्टेबल लुक और श्रेया का एलिगेंट ट्रेडिशनल स्टाइल हर किसी को आकर्षित करता है। ये साबित करती हैं कि ग्लैमर सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं, बल्कि गायिकी की दुनिया में भी स्टाइल और स्वैग का जलवा है। आज हम आपको इन्हीं के लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
नेहा कक्कड़ का स्टेज लुक
- फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ का स्टेज लुक
सबसे पहले नजर डालते हैं नेहा कक्कड़ के स्टेज लुक्स पर। उनका अंदाज काफी क्यूट होता है। वो अपनी परफॉर्मेंस के दौरान ज्यादातर को-ऑर्ड सेट, जमसूट या फिर पैंट और क्रॉप टॉप ही कैरी करती हैं। उनका ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। गाते समय उनके खुले-लहराते बाल भी देखने में कमाल के लगते हैं।
3 of 7
नेहा कक्कड़ के अलग लुक
- फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ के अलग लुक
स्टेज लुक्स के बाद अब नजर डालते हैं नेहा कक्कड़ के अन्य लुक्स पर। वो अक्सर ऐसे आउटफिट ही पहनती हैं, जिसमें वो बेहद क्यूट दिखती हैं। तो अगर आपको क्यूट दिखना पसंद है तो नेहा कक्कड़ के लुक्स पर एक नजर डालें और अपने लिए खरीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सुनिधि चौहान के स्टेज लुक्स
- फोटो : instagram
सुनिधि चौहान के स्टेज लुक्स
सुनिधि चौहान जब अपने कॉन्सर्ट की तस्वीरें साझा करती हैं, तो हर कोई उन्हें बस देखता रह जाता है। उनके स्टेज काफी ग्लैमरस और बोल्ड होते हैं। उनके स्टेड लुक्स किसी पॉप सिंगर से कम नहीं होते। लोग उनसे इस अंदाज की काफी तारीफ करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सुनिधि चौहान के अन्य लुक्स
- फोटो : instagram
सुनिधि चौहान के अन्य लुक्स
इसके अलावा वो अपने लुक्स से हमेशा बॉस लेडी वाइब देती हैं। उनकी हर तस्वीर पर लोग बेहद प्यार बरसाते हैं। हर आउटफिट के साथ वो अलग सा ही हेयर स्टाइल बनाती हैं, जिससे उनका अंदाज और लुक एकदम से बदल जाता है। वो एथनिक को भी काफी अलग अंदाज में पहनती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।