सोशल मीडिया पर हाल ही में हुई बॉलीवुड पार्टी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। धर्मा प्रोडक्शन की सीईओ अपूर्व मेहता के जन्मदिन का जश्न बीती शाम मनाया गया। करण जौहर ने अपूर्व मेहता के लिए एक शानदार पार्टी रखी। जिसमें बाॅलीवुड सितारों का जमावड़ा दिखा। वैसे तो कई सारे सेलिब्रिटी इस पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में यंग कलाकार रहे। बॉलीवुड के युवा सितारों ने अपने ग्लैमर से पार्टी की चकाचौंध का बढ़ा दिया। आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे इस पार्टी में इतने बोल्ड लुक में नजर आईं ,जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही इंटरनेट का पारा बढ़ने लगा है। वैसे इस पार्टी में कटरीना और विक्की कौशल भी साथ पहुंचे। इशान खट्टर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदर जैन, आर्यन खान जैसे यंग बैचलर भी पार्टी में शामिल हुए। अगली स्लाइड्स में देखिए करण जौहर की पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली यंग अभिनेत्रियों के बोल्ड आउटफिट और स्टाइलिश लुक की तस्वीरें।
Bollywood Party Photos: करण जौहर की पार्टी में इन नई अभिनेत्रियों का दिखा बहुत बोल्ड लुक, तस्वीरें हो रहीं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर की पार्टी में आलिया भट्ट का लुक
करण जौहर की पार्टी में लाल रंग की फ्लोरल प्रिंट शाॅर्ट ड्रेस पहनें आलिया भट्ट नजर आईं। कई दिनों से गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन को लेकर सफेद रंग में नजर आ रहीं आलिया का यह अंदाजा बोल्ड के साथ स्टाइलिश भी रहा।
जान्हवी कपूर का पार्टी लुक
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने शिमरी लॉन्ग गाउन पहना हुआ है। मिरर वर्क स्टाइल के इस गाउन में जान्हवी ने खुले बाल रखे हैं।
अनन्या की ब्लैट ट्रांसपेरेट ड्रेस
इस पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में अनन्या पांडे रहीं। अनन्या काले रंग की ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने काला ट्रांसपेरेंट शिमर गाउन पहन रखा था। उनकी बोल्डनेस के सामने कई एक्ट्रेस के लुक फीके पड़ गए।
शनाया कपूर का पार्टी लुक
शनाया कपूर भले ही अभी फिल्मों में न आई हों, लेकिन उनका स्टाइल और लुक किसी एक्ट्रेस से कम नहीं। शनाया अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार करण जौहर की पार्टी में शनाया सफेद पैंट सूट पहन कर पहुंचीं। इस आउटफिट में भी वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं।