फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Sidharth Wedding : बेहद खास है सिद्धार्थ-कियारा की शादी का जोड़ा, देखकर नजरें हटाना होगा मुश्किल

Wed, 08 Feb 2023 05:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 08 Feb 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Bookmark Kiara Advani Wedding Rosy Pink Lehenga Inspired By Roman Architecture For This Wedding Season
बेहद खास है सिद्धार्थ-कियारा का शादी का जोड़ा - फोटो : instagram

Kiara Sidharth Wedding : बॉलीवुड का पावर कपल कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी के दिन शादी के बंधन में बंध गए। ये हाईप्रोफाइल शादी राजस्थान के जैसलमेर में स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में हुई। जिसमें शरीक होने के लिए कई बड़े फिल्मी सितारे वहां पहुंचे थे। इस शादी में सिर्फ खास लोगों को ही बुलाया गया था।





शादी होने के बाद से ही लोगों को सिद्धार्थ और कियारा के वेडिंग लुक को देखने की काफी उत्सुकता थी। इसलिए जैसे ही दोनों ने शादी की फोटो शेयर की लोगों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी। अपनी शादी मे दोनों ने मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। दुल्हन बनीं कियारा के लहंगे से लेकर उनकी ज्वेलरी भी काफी हटकर लग रही थी। बेहद मिनिमल मेकअप के साथ कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ ने भी शेरवानी में अपना अलग अंदाज दिखाया।

Bookmark Kiara Advani Wedding Rosy Pink Lehenga Inspired By Roman Architecture For This Wedding Season
बेहद खूबसूरत है कियारा का लहंगा - फोटो : instagram

बेहद खूबसूरत है कियारा का लहंगा 

7 फरवरी की रात कपल ने अपनी वेडिंग की खास फोटोज शेयर करते लिखा- 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'  अपनी शादी में कियारा ने रोज पिंक कलर का लहंगा चुना था। जिसमें काफी हैवी वर्क था। 

Bookmark Kiara Advani Wedding Rosy Pink Lehenga Inspired By Roman Architecture For This Wedding Season
पहना था डायमंड का नेकपीस - फोटो : instagram

पहना था डायमंड का नेकपीस

इसके साथ ही अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने लहंगे के साथ डायमंड का हैवी नेकपीस पहना था। कियारा ने अपने बालों में एक बन बनाया था, जिस पर डार्क पिंक फूल लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bookmark Kiara Advani Wedding Rosy Pink Lehenga Inspired By Roman Architecture For This Wedding Season
कियारा का चूड़ा था बेहद खास - फोटो : instagram

कियारा का चूड़ा था बेहद खास 

पिंक कलर के लहंगे के साथ कियारा ने पिंक और सिल्वर कलर का चूड़ा पहना था। हाथ में भी उन्होंने डायमंड के कड़े पहने थे जो बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। कियारा ने अपने वेडिंग डे पर मेकअप काफी मिनिमल किया था। माथे पर लाल बिंदी उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी। 

विज्ञापन
Bookmark Kiara Advani Wedding Rosy Pink Lehenga Inspired By Roman Architecture For This Wedding Season
सिद्धार्थ ने पहनी थी गोल्डन शेरवानी - फोटो : instagram

सिद्धार्थ ने पहनी थी गोल्डन शेरवानी

सिद्धार्थ भी अपनी शादी के दिन काफी स्मार्ट लग रहे थे। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट को ही कैरी किया था। सिद्धार्थ की गोल्डन रंग की शेरवानी पर जरदोजी का काम था। इसके साथ गोल्डन पगड़ी और ज्वेलरी उनके लुक को काफी अलग दिखा रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed