Bridal Lehenga: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां महीनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। फिर चाहे वो कोई आम लड़की हो, या फिर बॉलीवुड की अभिनेत्री, सभी अपनी शादी के लिए लहंगे से लेकर ज्वेलरी तक बेहद खास बनवाती हैं। हाल ही की बात करें तो कृति खरबंदा और रकुल प्रीत सिंह ने अपने-अपने जीवनसाथियों के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का ही लहंगा पहना था।
Bridal Lehenga: शादी में पहनना है गुलाबी लहंगा तो लें इन अभिनेत्रियों से टिप्स
अगर आप अपनी शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहनने का सोच रहीं हैं तो कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं, जिन्होंने अपनी शादी में गुलाबी लहंगा पहना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति खरबंदा
कृति खरबंदा ने हाल ही में पुलकित सम्राट के साथ सात फेरे लिए हैं। उन्होंने अपनी शादी के दिन गुलाबी रंग का लहंगा था। इस लहंगे पर पेस्टल पिंक, बेबी पिंक और मैजेंटा पिंक रंगों से काम किया गया था। अपने इस ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी और बेहद ही खूबसूरत सा दुपट्टा कैरी किया था।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लिए थे। उन्होंने भी अपनी शादी में गुलाबी लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस के इस लहंगे को तैयार करने में 279 दिनों का समय लगा था। उन्होंने अपनी इस ब्राइडल लुक के साथ ग्रीन-सिल्वर ज्वेलरी कैरी की थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।
अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 2023 में सात फेरे लिए थे। अथिया का वेडिंग लुक काफी खास था। उन्होंने अपनी शादी में फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ गुलाबी रंग का ही लहंगा पहना था। एक्ट्रेस के इस लहंगे पर जरदोरी का काम हुआ था। अगर आपको भी ज्यादा भारी-भरकम काम पसंद नहीं है, तो आप ऐसा जरदोजी के काम वाला लहंगा अपने लिए खरीद सकती हैं।
रकुल प्रीत
इसी साल 21 जनवरी को एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ शादी की है। उन्होंने अपनी शादी के दिन जो लहंगा पहना था वो पेस्टल पिंक रंग था। इस पर काफी खूबसूरत सा फ्लोरल वर्क हो रहा था। उन्होंने भी अपने लहंगे को खूबसूरत से फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ कैरी किया था। आप चाहें तो इनके लुक से भी टिप्स ले सकती हैं।