{"_id":"62c3fda2bee8972ecc76522f","slug":"bridal-lehenga-shopping-guide-keep-these-things-in-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bridal Lehenga Tips: शादी के लिए लहंगा खरीदने जा रहीं तो इन छोटी बातों का रखें ध्यान, तभी मिलेगा सही लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Bridal Lehenga Tips: शादी के लिए लहंगा खरीदने जा रहीं तो इन छोटी बातों का रखें ध्यान, तभी मिलेगा सही लुक
हर लड़की को अपनी शादी के आउटफिट का क्रेज होता है। ज्यादातर लड़कियां शादी के लिए लहंगा पहनना पसंद करती हैं। हैवी एंब्रायडरी और खूबसूरत कलर का लहंगा गर्ल्स का ड्रीम होता है। जिसे पंख लगाने का काम करते हैं मार्केट में मिलने वाले एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगे। जिन्हें देखते ही लेने का दिल करता है। लेकिन अगर आप लहंगे की खरीददारी करने जा रही हैं। तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। नहीं तो शादी वाले दिन आपका ध्यान केवल अपने लहंगे पर होगा और आप शादी नहीं एंज्वॉय कर पाएंगी। तो चलिए जानें क्या हैं वो छोटी बातें जिन्हें जानना बेहद जरूरी है।
2 of 8
ब्राइडल लुक
- फोटो : instagram/ananyapanday
अगर आप लहंगा खरीदने जा रही हैं तो खूबसूरती के साथ ही कंफर्ट का भी ख्याल रखें। क्योंकि जरूरत से ज्यादा भारी लहंगे मुसीबत बन जाएंगे और शादी का मजा किरकिरा कर देंगे। लहंगा लेने के बाद जब भी इसका ट्रायल करें। तो इन चीजों को साथ रखें।
जब भी लहंगा खरीदने या फिटिंग के लिए जाएं तो सबसे पहले अपने लुक्स पर ध्यान दें। चेहरे पर हल्का सा मेकअप और होठों पर लाइट शेड की लिपस्टिक लगाकर जाएं। बहुत ब्राइट या फिर डार्क लिपस्टिक की वजह से लहंगे के कलर में आप कंफ्यूज हो सकती हैं। क्योंकि डार्क कलर की लिपस्टिक सारे शेड्स के साथ मैच नहीं होती। और आप सही रंग का लहंगा अपने लिए नहीं चुन पाएंगी। जो आपकी स्किन टोन से मैच करता हो।
शादी के लहंगे की फिटिंग के लिए जा रहीं हो तो साथ में लहंगे के साथ पहनने वाली फुटवियर और अंडरगार्मेंट्स को भी रखें। लहंगे के साथ उसी फुटवियर को पहनकर देखें जिसे आप शादी वाले दिन पहनने वाली हैं। जिससे कि लहंगे की लंबाई और ऊंचाई का सही अंदाजा लग सके। वहीं ब्लाउज की फिटिंग के लिए उसी ब्रा को पहनकर रखें। जिसे आप शादी के टाइम पहनने वाली हैं। जिससे कि ब्रा स्ट्रैप और कलर का सही पता चल सकें। नहीं तो शादी के ऐन मौके पर आपको परेशानी हो सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
करीना कपूर ब्राइडल
- फोटो : instagram
गलत फुटवियर की वजह से लहंगे के साइज में फर्क पड़ सकता है। वहीं ब्लाउज की नेकलाइऩ और स्लीव को ब्रा के हिसाब से रखें। नहीं तो ऐन शादी वाले दिन दिक्कत हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।