किसी भी दुल्हन के लिए उसे श्रृंगार में सबसे जरूरी होता ही मेहंदी। दुल्हन की मेहंदी का शादी में अपनी ही खास महत्व है। ये शृंगार की या सुहाग की निशानी तो होती ही है, साथ ही शादी की एक खास रस्म भी होती है। शादी से पहले दुल्हन की मेहंदी की रस्म होती है, जिसमें उसकी हथेलियों पर पिया का नाम लिखा जाता है। मेहंदी से जुड़ी कई मान्यताएं हैं जैसे दुल्हन के हथेली की मेहंदी जितनी रंग लाती है, पति का प्रेम उतना ही गहरा होता है। दुल्हन भी अपने मेहंदी को लेकर काफी उत्साहित होती है। शादी सीजन चल रहा है। ऐसे में कई लड़कियां दुल्हन बनने वाली हैं। अगर आप भी इस शादी सीजन में दुल्हन बनने वाली हैं तो शादी में होने वाले पति के नाम की मेहंदी जरूर रचानी होगी। यहां आपको दुल्हन की मेहंदी की 10 ट्रेंडी डिजाइन की फोटो दी जा रही है। इन मेहंदी डिजाइन को लगाकर आप अपने हाथों को दे सकती हैं खूबसूरती।
Bridal Mehndi: ट्रेंड में हैं दुल्हन की ये 10 मेहंदी डिजाइन, इस शादी सीजन आप भी करें ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन