फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: शादी में दूल्हा-दुल्हन पहनें ये मैचिंग आउटफिट्स, आपकी जोड़ी दिखेगी सबसे परफेक्ट

Wed, 24 Nov 2021 12:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 Nov 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
Bride Groom Matching Ethnic Outfits Ideas for Wedding Season
दूल्हा-दुल्हन के मैचिंग आउटफिट्स - फोटो : instagram/weddingwireindia

अपनी शादी में दूल्हा दुल्हन सुंदर दिखने के साथ ही एक दूसरे के साथ परफेक्ट दिखना भी चाहते हैं। अधिकतर लड़के लड़कियां अपने जीवन साथी के बारे में काफी कुछ सोच कर रखते हैं। वहीं शादी उन दोनों के जीवन से जुड़ा सबसे अहम दिन होता है। जिसमें वह खुद तो सबसे बेस्ट लुक चाहते ही हैं पर अपने साथी के साथ जब हों तो बेस्ट कपल दिखें, इसी भी इच्छा रखते हैं। आजकल दूल्हा दुल्हन के लिए शादी में मैचिंग आउटफिट कैरी करने का ट्रेंड चल रहा है। जिसमें ब्राइडल आउटफिट्स से मैच करते हुए दूल्हे के भी कपड़े आने लगे हैं। ये रंग, डिजाइन, प्रिंट या स्टाइल किसी भी तरह से एक दूसरे से मैच कर सकते हैं। इसके लिए अब लड़की और लड़के वाले एक साथ शॉपिंग भी करते हैं ताकि दूल्हा दुल्हन के वेडिंग आउटफिट को मैच करा सकें। अगर आप की भी शादी तय है और आप अपने पार्टनर से मैच करता हुए वेडिंग ड्रेस कैरी करने वाले हैं तो यहां आपके कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं। दूल्हा दुल्हन के ये वेडिंग आउटफिट इन दिनों ट्रेंड में हैं। 

Bride Groom Matching Ethnic Outfits Ideas for Wedding Season
दूल्हा-दुल्हन के मैचिंग आउटफिट्स - फोटो : instagram/weddingwireindia

आप मैचिंग आउटफिट कैरी करना चाहते हैं तो एक रंग के कपड़े पहनने के बजाए कंट्रास्ट ट्राई कर सकते हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि दुल्हन के लहंगे के हरे रंग का बाॅर्डर दिया गया है। दूल्हे ने उससे मैच करते हुए दुपट्टा और पगड़ी बांध रखी है।

Bride Groom Matching Ethnic Outfits Ideas for Wedding Season
दूल्हा-दुल्हन के मैचिंग आउटफिट्स - फोटो : instagram/weddingwireindia

ये स्टाइल भी दूल्हा दुल्हन के ऊपर जंचेगा। दूल्हे के आउटफिट से मैच करती हुई दुल्हन की ब्राइडल ड्रेस हो सकती है। दूल्हे के कुर्ता या शेरवानी में अगर ब्राइट या ब्राइडल कलर का इस्तेमाल हुआ है तो उससे मैच करते हुए दुल्हन लहंगा या साड़ी पहन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bride Groom Matching Ethnic Outfits Ideas for Wedding Season
दूल्हा-दुल्हन के मैचिंग आउटफिट्स - फोटो : instagram/weddingwireindia

डार्क और लाइट कलर पर भी ध्यान दें। एक जैसे डार्क रंग के कपड़े पहनने के बजाए डार्क और लाइट को मैच करें। तस्वीर में देख सकते हैं कि दुल्हन ने डार्क पिंक लहंगा कैरी किया है और दूल्हे ने पाउडर पिंक कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा है। ऐसा ही आप और आपका पार्टनर भी कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Bride Groom Matching Ethnic Outfits Ideas for Wedding Season
दुल्हा-दुल्हन के मैचिंग आउटफिट्स - फोटो : instagram/weddingwireindia

आप चाहें तो कुछ ऐसा आउटफिट कैरी कर सकते हैं जिसमें दुल्हन के ब्राइडल ड्रेस के कलर या प्रिंट को दूल्हे के ड्रेस में भी एड किया गया हो। जैसे इस तस्वीर में देख सकते हैं कि दुल्हन ने ब्लू लहंगा पहना है। दूल्हे ने शेरवानी में ब्लू प्रिंट दिए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed