{"_id":"6028dcad8ebc3ee975200721","slug":"bride-to-be-soon-dia-mirza-beautiful-ethnic-collection-is-every-girl-dream","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरी बार शादी कर रहीं दीया मिर्जा के पास है खूबसूरत एथिनिक कलेक्शन, तस्वीरें देख आ जाएगा दिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
दूसरी बार शादी कर रहीं दीया मिर्जा के पास है खूबसूरत एथिनिक कलेक्शन, तस्वीरें देख आ जाएगा दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
15 फरवरी को दीया मिर्जा अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी संग शादी करने वाली हैं। शादी की खबर सुनने के बाद से ही फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं उनके प्री वेडिंग पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमे वो अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ नजर आ रही हैं। इस पार्टी में दीया सफेद रंग के क्रोचेट लैस वाली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा के एथिनिक कलेक्शन भी शानदार होते हैं। अक्सर इंडो वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली दीया जब भी साड़ी या लहंगे में स्पॉट होती हैं। तो उनका लुक देखने लायक होता है। आगे की स्लाइड में देखिए दीया मिर्जा के खूबसूरत एथिनिक कलेक्शन, जिन पर लड़कियों का दिल आ जाएगा।
2 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : instagram
वैसे तो दीया एंब्रायडरी से लेकर वर्क वाले साड़ी और लहंगे में नजर आती हैं। लेकिन इस लाल रंग की सिल्क की साड़ी में वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं। जिसे उन्होंने नीले रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया है। वहीं चोकर नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिया है।
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : instagram
दीया की इस आइवरी शेड की साड़ी किसी भी लड़की की पहली पसंद बन सकती है। जिसे उन्होंने फूलों वाले मोटिफ्स एंब्रायडरी के ब्लाउज के साथ मैच किया है। अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई इस साड़ी के किनारी पर भी फूलों वाली डिजाइन में वर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : instagram
वहीं कृषा बजाज के आइवरी शेड चमकीले लहंगे में दीया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिसे उन्होंने नूडल स्ट्राईप ब्लाउज के साथ पेयर किया है। जबकि शियर फैब्रिक की चुनरी इस लहंगे में ग्लैम ऐड करने के लिए काफी दिख रही है।
विज्ञापन
5 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : instagram
ज्यादातर दीया मिर्चा अपने एलिगेंट फैशन सेंस की वजह से फैंस की चहेती बनी रहती हैं। स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़ों को तरजीह देने के मामले में वो काफी आगे हैं। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न लुक हो या फिर देसी लुक। दीया मिर्जा के साड़ी कलेक्शन में भी आपको एलिगेंट फैशन की झलक देखने को मिलेगी। जिसका एक सबूत ये काले रंग की साड़ी है। जिसकी गोल्डन किनारी इसे खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।