फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2019: बेहद खूबसूरत थीं देश की पहली और आखिरी महिला वित्त मंत्री, साड़ियों का था गजब का शौक

Fri, 01 Feb 2019 04:13 PM IST
प्रशांत राय फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 01 Feb 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019: India's first and last finance minister Indira Gandhi love for beautiful sarees
indira gandhi

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया। आजाद भारत का बजट इतिहास तकरीबन 70 साल पुराना है। स्वतंत्र भारत में देश के विशाल बजट को पेश करने वाले नेता, राजनेता और मंत्री अक्सर चर्चा में बने रहे। किसी का बजट पेश करने का अंदाज अनोखा था तो कोई अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए फेमस रहा। इसी लिस्ट में भारत की इकलौती महिला फाइनेंस मिनिस्टर इंदिरा गांधी का भी नाम शामिल हैं। इंदिरा गांधी को खूबसूरत साड़ियां पहनने का बेहद शौक था।आइए जानते हैं उनके इस शौक के बारे में।  

Budget 2019: India's first and last finance minister Indira Gandhi love for beautiful sarees
indira gandhi

इंदिरा गांधी देश की पहेली महिला प्रधानंमत्री और वित्तमंत्री जितनी राजनीति में सक्रिय थी उतने ही निजी जीवन में उनके शौक और रुचियों को लेकर भी वे चर्चा में रहती थीं। स्पैनिश राइटर जेवियर मोरो की लिखी हुई सोनिया गांधी की जीवनी रेड साड़ी के मुताबिक इंदिरा गांधी बतौर पीएम जब भी दौरे पर जाती थीं तो उनके पास एक से बढ़कर एक साड़ियां पहनने को होती थीं। उनके कलेक्शन में भी उन्हें उपहार में मिली और बांग्लादेश से लेकर अलग-अलग जगहों से मिली साड़ियाों का जिक्र है। ऐसे ही पत्रकार सागरिका घोष की किताब 'Indira: India’s Most Powerful Prime Minister'  में भी इंदिरा के साड़ियों को पहचानने के अद्भूत हुनर का जिक्र है। 

Budget 2019: India's first and last finance minister Indira Gandhi love for beautiful sarees
इंदिरा गांधी - फोटो : self
इंदिरा गांधी को अपने ननिहाल जयपुर की बगरू प्रिंट वाली साड़ियां पहनना बेहद पसंद था।इंदिरा अपनी हर राजस्थान यात्रा के दौरान बगरू प्रिंट वाली साड़ी पहनना कभी नहीं भूलती थीं। आइए जानते हैं आखिर इस साड़ी में ऐसा क्या था खास। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2019: India's first and last finance minister Indira Gandhi love for beautiful sarees
इंदिरा गांघी
जयपुर शहर से दक्षिण-पश्चिम दिशा में अजमेर रोड पर लगभग 30 किमी की दूरी पर एक कस्बा है-बगरू। यह कस्बा आकार में भले छोटा है, लेकिन अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं की जड़ों को आज भी बगरूवासी अपने खून पसीने से सींचते हैं। हाथ से कपड़े पर की जाने वाली ब्लॉक प्रिंटिंग ने बगरू को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। 
विज्ञापन
Budget 2019: India's first and last finance minister Indira Gandhi love for beautiful sarees
इंदिरा गांधी
बगरू प्रिंट का इतिहास लगभग पांच सदियों पुराना माना जाता है।बगरू प्रिंट की सबसे बड़ी विशेषता है डाईंग में इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक रंग। इन रंगों में केमिकल का एक छींटा भी इस्तेमाल नहीं होता। बगरू प्रिंट में मुख्यत: लाल, काला और भूरा रंग प्रयुक्त होता है। इन रंगों का निर्माण भी ठेठ देसी और प्राकृतिक तरीके से किया जाता है। लाल रंग फिटकरी और आल की लकड़ी से, काला रंग घोड़े की नाल को गुड़ के साथ पानी में भिगोकर तथा भूरा रंग थोथा खनिज और लाल रंग को मिलाकर तैयार किया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed