{"_id":"6652b3c5f1b7ebd26d0b14e9","slug":"cannes-2024-best-looks-in-cannes-aditi-rao-hydari-to-urvashi-rautela-2024-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2024: अदिति से लेकर उर्वशी रौतेला तक, कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Cannes 2024: अदिति से लेकर उर्वशी रौतेला तक, कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 26 May 2024 10:09 AM IST
सार
इस साल 14 से 25 मई तक फ्रांस में चले कान फिल्म फेस्टिवल में भारत की कई हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा। इनमे कई एक्ट्रेस के लुक्स इतने खूबसूरत थे कि लोग उसे देखते रह गए।
विज्ञापन
1 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Cannes 2024: और इसी के साथ 25 मई को फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल का समापन हो गया। इसकी शुरुआत इसी महीने 14 मई को हुई थी। इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए कई देशों के दिग्गज सितारे फ्रांस पहुंचे थे। विदेशों के साथ-साथ भारत के भी कई जाने-माने चेहरे कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे थे। इस दौरान कान के रेड कार्पेट पर कोई कलरफुल तो कोई सटल लुक में नजर आ रहा है।
रेड कार्पेट पर उतरने वाली कई हसीनाओं के लुक्स को तो लोगों ने ट्रोल किया लेकिन कई लुक्स ऐसे भी थे, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इन अभिनेत्रियों में कियारा आडवाणी से लेकर उर्वशी रौतेला और अदिति राव हैदरी का नाम शामिल है। इस हसीनाओं का अंदाज देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। अब जब फिल्म फेस्टिवल खत्म हो गया है तो चलिए आपको भी कान फिल्म फेस्टिवल में हसीनाओं के बेस्ट लुक्स दिखाते हैं।
2 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट
- फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी
बिब्बो जान बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली अदिति राव हैदरी का रेड कार्पेट लुक लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा। इस दौरान उन्होंने ब्लैक और व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वो काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं।
3 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट
- फोटो : instagram
उर्वशी रौतेला
हमेशा की ही तरह एक बार फिर से उर्वशी अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हुईं। उनका ये लुक सभी लुक्स से हटकर था। इस ऑफ शोल्डर गाउन के साथ एक्ट्रेस ने एक डांसिंग फिश नेकलेस कैरी किया था। इस लुक में उर्वशी बला की खूबसूरत लग रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट
- फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडीज
अपने ग्लैमरस अंदाज से हमेशा लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं जैकलीन फर्नांडीज के लुक को देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। इस दौरान उन्होंने शॉर्ट ड्रेस के साथ एक लंबा श्रग कैरी किया था। खुले बाल एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में इन हसीनाओं के लुक्स रहे सबसे बेस्ट
- फोटो : instagram
सुनंदा शर्मा
पंजाब सिंगर और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा ने कान के रेड कार्पेट पर पंजाबी संस्कृति को दिखाया था। वो इस दौरान खूबसूरत सा सूट पहनकर पहुंची थीं। इस सूट के साथ उन्होंने ज्वेलरी भी काफी पारंपरिक कैरी की थी। उनका ये लुक हर भारतीय ने बेहद पसंद किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।