Cannes 2024: 14 मई से फ्रांस में शुरू हुए कान फिल्म फेस्टिवल पर दुनियाभर की नजर है। इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए कई देशों के दिग्गज सितारे पहुंचते हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड फिल्म जगत के भी कई सितारे कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
Cannes 2024: करोड़ों का गाउन पहनकर उर्वशी ने पकड़ा इतना सस्ता क्लच, कीमत जानकर यकीन नहीं करेंगे
एक बार फिर से उर्वशी रौतेला ने कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कलर का गाउन पहनकर अपना जलवा दिखाया। इस दौरान उन्होंने बेहद ही सस्ता क्लच हाथ में पकड़ा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसा था लुक
सबसे पहले बात करते हैं उर्वशी के लुक की तो ओपनिंग सेरेमनी के बाद उर्वशी काफी अलग अंदाज में नजर आईं। अपने सेकेंड लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने लाल रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इस गाउन में लगीं पफी स्लीव्स इसके लुक में चार चांद लगा रहीं थीं। उनके इस गाउन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
मेकअप को रखा था बोल्ड
अपने इस लुक के साथ उन्होंने मेकअप को काफी बोल्ड रखा था। लाल रंग का ही डार्क आईशैडो और ग्लॉसी लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाथों में भी बेहद खूबसूरत सी नेल आर्ट करा रखी थी।
मेसी हेयर स्टाइल लगा खूबसूरत
इस गाउन लुक को उर्वशी ने मेसी हेयर के साथ पूरा किया था। खुले कर्ली मेसी हेयर देखने में काफी प्यारे लग रहे थे। खास बात ये थी कि अपने इस खूबसूरत लुक के साथ उर्वशी ने कुछ भी ज्वेलरी नहीं पहनी थी।
क्लच ने खींचा ध्यान
उर्वशी के इस पूरे लुक में लोगों का ध्यान उनका क्लच खींचने में कामयाब रहा। दरअसल, एक्ट्रेस का ये क्लच Oceanabags ब्रांड का है। उनका ये लिप क्रिस्टल क्लच देखने में बेहद ही खूबसूरत है। इस पर ऑरेंज रंग के ढेर सारे क्रिस्टल लगे हैं। ऑरेंज कलर के इस क्लच को आप भी आसानी से खरीद सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस क्लच की कीमत महज 20 हजार रुपये है।