फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Saree Collection: गर्मी में पहननी है ऑर्गेंजा की साड़ी तो इन अभिनेत्रियों के लुक पर डालें एक नजर

Fri, 17 May 2024 04:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 17 May 2024 04:37 PM IST
सार

अगर गर्मी के मौसम में अगर आप हल्के कपड़े की साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
Summer Saree Collection trendy organza saree blouse design images
ऑर्गेंजा साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
Summer Saree Collection:  साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं घर के कार्यक्रमों से लेकर क्लब की पार्टियों तक में कैरी करती हैं। इसके अलावा साड़ी तो दफ्तर में काफी अच्छा लुक देने का काम करती है। सर्दी के मौसम में तो किसी भी फैब्रिक की साड़ी पहन लो सब चल जाता है, लेकिन परेशानी सामने आती है गर्मी के मौसम में। वैसे तो साड़ी संभालना कठिन नहीं होता है, लेकिन अगर आप मौसम के हिसाब से इसके फैब्रिक का चयन नहीं करेंगी, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

बहुत सी महिलाओं को लगता है कि गर्मी में सिर्फ सूती साड़ी पहनना ही सही रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस मौसम के लिए ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी भी काफी सही मानी जाती है। ये काफी हल्की होती है, ऐसे में इसे पहनकर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आप ऑर्गेंजा साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो हम इस लेख में कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

Summer Saree Collection trendy organza saree blouse design images
ऑर्गेंजा साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

आलिया भट्ट

आप चाहें तो ब्लैक और ब्राउन रंग की ऐसी साड़ी खरीद सकती हैं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ऐसी ऑर्गेंजा की साड़ी खरीद सकती हैं। इस पर लगा हुआ पतला सा बॉर्डर आपको खूबसूरत लुक देगा। गर्मी का मौसम में है तो इसके साथ बालों में पोनीटेल बनाएं, ताकि आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। 

Summer Saree Collection trendy organza saree blouse design images
ऑर्गेंजा साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी 

गर्मी के मौसम में हल्के रंग की साड़ी पहनना ज्यादा सही होता है। ऐसे में आप चाहें तो इस तरह की सफेद रंग की ऑर्गेंजा साड़ी खरीद सकती हैं। इसके फ्लोरल प्रिंट की वजह से आपका लुक वाकई काफी खूबसूरत लगेगा। ऐसी साड़ी के साथ बालों में जूड़ा बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Saree Collection trendy organza saree blouse design images
ऑर्गेंजा साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी

हल्के ग्रीन रंग की ये साड़ी देखने में काफी प्यारी है। ऐसी वर्क वाली ऑर्गेंजा साड़ी को आप किसी शादी-विवाह में भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ब्लाउज बनवाते वक्त उसकी डिजाइन का खास ध्यान रखें, क्योंकि पूरा लुक उसी की वजह से खिलकर सामने आएगा। 

विज्ञापन
Summer Saree Collection trendy organza saree blouse design images
ऑर्गेंजा साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर

ऐसी फ्लोरल प्रिंट की ऑर्गेंजा साड़ी गर्मी के मौसम के लिए सबसे सही विकल्प है। इसे आप ऑफलाइन भी खरीद सकती हैं। ये साड़ी काफी हल्की होती है। इसके साथ ही आप चाहें तो इसके साथ अलग रंग का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं, ताकि आपका लुक स्टाइलिश दिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed