{"_id":"6215d4f0f0abbb6d2b072113","slug":"casual-to-formal-style-loafers-in-office-wear-and-street-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: ऑफिस पहनकर जाने के लिए बेस्ट है ये फुटवियर, जानें स्टाइल करने का तरीका","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: ऑफिस पहनकर जाने के लिए बेस्ट है ये फुटवियर, जानें स्टाइल करने का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
loafers
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फुटवियर के मामले में भी अब बहुत सारी वैराइटी आती हैं। जिन्हें परफेक्ट तरीके से मैच कर स्टाइल किया जा सकता है। इन्हीं में से एक है लोफर। जिसे पहनने को लेकर बहुत सारी लड़कियां कंफ्यूज रहती हैं। अगर आपको भी लोफर को किन कपड़ों के साथ स्टाइल किया जाए जैसी दुविधा रहती है। तो ये टिप्स जरूर आपके काम आएंगे। वैसे तो लोफर ज्यादातर मेंस फुटवियर के कलेक्शन में दिखते हैं। लेकिन महिलाओं के भी कलेक्शन में लोफर्स दिख जाते हैं। तो चलिए जानें किस तरह से इन्हें स्टाइल करें।
2 of 4
loafers
- फोटो : pixabay
लोफर्स की खासियत इनका बिना लेस वाला होना है। जिसकी वजह से इसे बिना लेस वाले शूज के नाम से या फिर स्लिप ऑन शू के नाम से भी जाना जाता है। लोफर्स को सही तरीके से कई कपड़ों के साथ मैच किया जा सकता है। बस जरूरत है सही तरीके से स्टाइल करने की। जैसे की लोफर्स को ऑफिस लुक के लिए या फिर फॉर्मल लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जा सकता है। इसे ट्राउजर या फिर पेसिंल स्कर्ट के साथ मैच कर ऑफिस वियर को स्टाइलिश बनाया जा सकता है। वहीं आपको हील वाली प्वॉइंटेड पम्प्स से छुटकारा मिल जाएगा।
3 of 4
loafers
- फोटो : pixabay
वहीं आप चाहें तो जींस. जॉगर्स या फिर शॉर्ट्स के साथ मैच कर स्ट्रीट लुक में भी पहना जा सकता है। बस ध्यान रखें कि स्ट्रीट लुक के लिए लोफर्स थोड़ा सा कलरफुल और चंकी लुक लिए हों। वहीं ऑफिस वियर के लिए लेदर या फिर प्लेन डिजाइन के लोफर्स ही सूट करेंगे। प्रिंटेड लोफर्स स्ट्रीट लुक के साथ ज्यादा जंचेगे। या फिर ब्राइट कलर के जिन्हें आप अपने पसंदीदा स्वेटपैंट के साथ मैच कर पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
loafers
- फोटो : instagram
कैजुअल लुक के साथ भी लोफर्स को मैच किया जा सकता है। बस टीशर्ट और जींस के साथ परफेक्ट पेयर के लोफर्स को ट्राई करें। ये आपको कंफर्टेबल लुक देने के साथ ही काफी आरामदायक भी लगेंगे। वहीं आप इन्हें पहनकर आसानी से चल सकते हैं। बहुत सारी महिलाएं हील्स से छुटकारा पाना चाहती हैं। लेकिन अगर उन्हें स्टाइलिश दिखने का सही तरीका नहीं पता चल रहा। तो फिर लोफर्स को एक बार ट्राई करें। ये आपके ऑफिस से लेकर स्ट्रीट और कैजुअल हर लुक के साथ फिट बैठेंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।