Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Chaitra Navratri 2023 Bollywood Actress Inspired Makeup And Outfit Ideas To Look Gorgeous News In Hindi
{"_id":"6416ddb19e9f58202e0e9898","slug":"chaitra-navratri-2023-bollywood-actress-inspired-makeup-and-outfit-ideas-to-look-gorgeous-news-in-hindi-2023-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2023 : इस नवरात्रि इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, मिलेगा कमाल का लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Chaitra Navratri 2023 : इस नवरात्रि इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, मिलेगा कमाल का लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:33 AM IST
सार
आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बेस्ट लुक्स के बारे में बताएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप भी नवरात्रि में खास दिख सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इस नवरात्रि इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Chaitra Navratri 2023 : चैत्र की नवरात्रि का इंतजार लोगों को साल भर रहता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करने से वो प्रसन्न होती हैं और लोगों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इसी के चलते लोग मां दुर्गा के इन नौ दिनों में उनकी पूजा करते हैं।
नवरात्रि के दिनों में जगह-जगह पंडाल लगाएं जाते हैं, जिसमें कलश स्थापित करके माता का स्वागत किया किया जाता है। यहां तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, जिनमें शामिल होने के लिए खासतौर पर महिलाएं काफी उत्सुक होती हैं। इसके लिए वो तरह-तरह के आउटफिट तैयार करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बेस्ट लुक्स के बारे में बताएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप भी नवरात्रि में खास दिख सकती हैं। आप इन अभिनेत्रियों से एक्सेसरीज के आइडिया भी ले सकती हैं।
2 of 6
ट्राई करें सारा अली खान जैसा लहंगा
- फोटो : instagram
ट्राई करें सारा अली खान जैसा लहंगा
लाल रंग माता रानी को अति प्रिय है। ऐसे में आप लाल रंग का लहंगा नवरात्रि के कार्यक्रम के लिए कैरी कर सकती हैं। सारा अली खान की तरह ही वीनेक का ब्लाउज आपके लुक को और स्टाइलिश बनाएगा। इस लहंगे के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप मांगटीका और बड़ी सी रिंग पहन सकती हैं। सारा की तरह खुद को स्टाइल करते समय अपने बालों को खुला ही रखें।
3 of 6
कंगना की तरह पहनें हरा लहंगा
- फोटो : instagram
कंगना की तरह पहनें हरा लहंगा
हरे रंग को भी हिंदू धर्म में काफी शुभ बताया जाता है। ऐसे में आप कंगना रनौत की ही तरह हरे रंग पर गोल्डन वर्क वाले लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ कुंदन की ज्वेलरी बेहद प्यारी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जान्हवी की तरह कैरी करें स्कर्ट-टॉप
- फोटो : instagram
जान्हवी की तरह कैरी करें स्कर्ट-टॉप
क्रॉप टॉप और स्कर्ट तो आज-कल वैसे भी ट्रेंड में है। इसी के चलते आप जान्हवी कपूर की तरह ही कलरफुल स्कर्ट के साथ उसी प्रिंट का टॉप कैरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अनन्या की तरह रेड अनारकली सूट में लगेंगी कमाल
- फोटो : instagram
अनन्या की तरह रेड अनारकली सूट में लगेंगी कमाल
अगर आप स्टाइलिश दिखने के साथ कंफर्टेबल भी रहना चाहती हैं तो अनन्या की तरह ही अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ लो स्लीक बन आपके स्टाइल को कंप्लीट करेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।