{"_id":"66052b9edaa969c4da0599e5","slug":"chaitra-navratri-2024-bollywood-actress-inspired-makeup-and-outfit-for-puja-2024-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि की पूजा में दिखाना है सादगी भरा अंदाज तो इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि की पूजा में दिखाना है सादगी भरा अंदाज तो इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार
हर साल की तरह इस साल भी चैत्र नवरात्रि का इंतजार लोग सालभर से कर रहे हैं। माता रानी के ये नौ दिन साल के सबसे पवित्र दिन माने जाते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में लोग सच्चे मन से माता रानी की पूजा-अर्चना करते है और व्रत-उपवास रखते हैं।
मान्यता है कि, जो कोई सच्चे मन से मां दुर्गा की अराधना करता है, तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इन्हीं दिनों से शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। चैत्र नवरात्रि के दिनों में जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं, जिसमें तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पंडालों में धूमधाम से मां दुर्गा की अराधना की जाती है।
कहा जाता है कि महिलाओं को माता रानी की पूजा में अच्छे से सजकर ही जाना चाहिए। ऐसे में हर महिला खूब तैयार होकर पूजा में शामिल होने जाती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप पूजा में जाने के लिए तैयार हो सकती हैं।
2 of 6
चैत्र नवरात्रि
- फोटो : instagram
हिना खान
अगर पैंट सूट पहनने का सोच रहीं हैं, तो हिना खान के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। एक्ट्रेस की तरह ही नियॉन रंग का सूट पूजा में आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इसके साथ ही आप चाहें तो बालों में पोनीटेल बनाकर अपना लुक पूरा कर सकते हैं।
3 of 6
चैत्र नवरात्रि
शिल्पा शेट्टी
अगर कुछ हटकर पहनने का शौक है तो इस तरह से कलरफुल शरारा सूट आप कैरी कर सकती हैं। ये देखने में कमाल का लगता है। इसके साथ ही आप चाहें तो बालों में परांदा लगाकर चोटी बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चैत्र नवरात्रि
- फोटो : instagram
मोनालिसा
अगर कुछ प्लेन कपड़े पहनने का मन है, तो ऐसा सफेद रंग का अनारकली सूट सबसे बेस्ट विकल्प है। इसके साथ आप अगर कलरफुल दुपट्टा कैरी करेंगी, तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
चैत्र नवरात्रि
- फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी
अगर आपको दुपट्टे वाले सूट समझ नहीं आते तो इस तरह का शरारा और कुर्ता एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें और कानों में झुमके जरूर पहनें। इसी से आपका लुक पूरा होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।