फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lipstick Type: बाजार में मिलती हैं कितनी तरह की लिपस्टिक, खरीदने से पहले जरूर जानें

Mon, 08 Apr 2024 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 08 Apr 2024 09:28 AM IST
सार

लिपस्टिक खरीदने से पहले एक बार ये जरूर जान लें कि इसके कितने प्रकार होते हैं। 

विज्ञापन
Lipstick Type in market different type of lipstick and their names
बाजार में मिलती हैं कितनी तरह की लिपस्टिक - फोटो : istock

महिलाएं चाहे किस भी उम्र में हों, वो सजना-संवरना हमेशा ही बेहद पसंद करती हैं। खासतौर पर अगर महिलाओं के सबसे प्रिय मेकअप की बात करें तो उसमें लिपस्टिक सबसे ऊपर ही आती है। लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो हर लड़की और हर महिला के बैग में हमेशा रहता है। महिलाओं को लिपस्टिक कलेक्ट करने का भी काफी शौक होता है। सभी को लिपस्टिक के शेड यानी कि उसके रंगों के बारे में तो पता ही रहता है, लेकिन, कई बार महिलाओं को इसके प्रकार के बारे में नहीं पता होता।



दरअसल, लिपस्टिक के भी कई प्रकार होते हैं, जिनके बारे में जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी होता है। आज के इस लेख में हम आपको लिपस्टिक के प्रकार के बारे में बताएंगे, ताकि आप जब लिपस्टिक खरीदने जाएं तो आपको इसके बारे में सही से पता हो और आप अपने लिए सही लिपस्टिक का चुनाव कर सकें। 

Lipstick Type in market different type of lipstick and their names
बाजार में मिलती हैं कितनी तरह की लिपस्टिक - फोटो : istock

क्रेयॉन लिपस्टिक

आजकल की लड़कियों को क्रेयॉन लिपस्टिक बेहद पसंद आती है। ये देखने में बिल्कुल ऐसी होती है, जैसे कि हम बचपन में रंग भरने के लिए क्रेयॉन का इस्तेमाल करते हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये लंबे समय तक होंठों को नमी देती है। इसके इस्तेमाल से होंठ सूखते नहीं हैं। 

Lipstick Type in market different type of lipstick and their names
बाजार में मिलती हैं कितनी तरह की लिपस्टिक - फोटो : istock

पैंसिल लिपस्टिक

ये देखने में बिल्कुल पैंसिल के जैसी ही होती है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले पैंसिल लिपस्टिक की मदद से होंठों की लाइन बनाएं, इसके बाद आप चाहें तो इसी पेंसिल के इस्तेमाल से लिपस्टिक लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lipstick Type in market different type of lipstick and their names
बाजार में मिलती हैं कितनी तरह की लिपस्टिक

मैट लिपस्टिक

अगर आपको ऐसी लिपस्टिक पसंद आती हैं, जो लंबे समय तक टिकी रहे तो मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करें। इसके इस्तेमाल से पहले होंठों पर लिप बाम जरूर लगाएं। अगर आप लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करेंगी, तो होंठ सूखने लगेंगे। 

विज्ञापन
Lipstick Type in market different type of lipstick and their names
बाजार में मिलती हैं कितनी तरह की लिपस्टिक

क्रीम लिपस्टिक

ये बिल्कुल मैट लिपस्टिक की तरह ही होती है। बस फर्क इतना होता है कि, क्रीम लिपस्टिक को आप बिना लिप बाम लगाए लगा सकते हैं। इसका क्रीमी टेक्सचर आपको खूबसूरत लुक देने का काम करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed