Navratri Mehndi Design: नवरात्रि के पहले दिन हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन
नवरात्रि के पहले दिन आप अपने हाथों में माता रानी के नाम की मेहंदी लगा सकती हैं। इस लेख में हम आपको मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरे हाथ मेहंदी
अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद है, लेकिन आपके पास पूरे हाथ में मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो आप इस तरह से हथेली में खूबसूरत सी डिजाइन बना सकती हैं। ये डिजाइन देखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है।
माता रानी की तस्वीर
नवरात्रि में अगर आप मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो आप अपने हाथों में माता रानी की खूबसूरत तस्वीर बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी देखने में काफी प्यारी लगती है।
खूबसूरत लगेगी ये डिजाइन
अगर आपको भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद नहीं है, तो इस तरह की डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। ऐसी डिजाइन देखने में भी कमाल की लगती है। जब ये रच जाएगी, तो आपका हाथ खूबसूरत लगेगा।
मंडाला आर्ट मेहंदी
ये लगाने में काफी सरल होती है, और इसे लगाकर हाथ भी बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप इस तरह की डिजाइन अपने हाथों में रचा सकती हैं।